scorecardresearch
 

शिवालिका ओबेरॉय ने बेटी का रखा मां लक्ष्मी से प्रेरित ये यूनिक नाम! खास है अर्थ; आप भी बच्चों के लिए चुनें ये Names

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपनी बेटी का नाम आरिका पाठक रखा है. अक्षय तृतीया पर जन्मी आरिका का नाम देवी लक्ष्मी से प्रेरित है, जिसका अर्थ समृद्धि और दिव्य सुंदरता है. आप भी अपनी न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के लिए अलग और मीनिंगफुल नाम ढूंढ रहे हैं, तो इस आर्टिकल में दिए कुछ नामों से आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

Advertisement
X
शिवालिका ने अक्षय तृतीया के दिन बेटी को जन्म दिया था. (PHOTO:ITG)
शिवालिका ने अक्षय तृतीया के दिन बेटी को जन्म दिया था. (PHOTO:ITG)

Shivaleeka Oberoi Daughter Name Meaning: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्म डायरेक्टर अभिषेक पाठक एक महीने पहले माता-पिता बने हैं. 19 अप्रैल को शिवालिका ने बेटी को जन्म दिया था और अब आखिरकार कपल ने अपनी लाडली की झलक दिखाते हुए उसका नाम भी रिवील कर दिया है. शिवालिका और अभिषेक ने बेटी का बेहद सुंदर नाम रखा है और नाम का अर्थ उससे भी ज्यादा खास है. 

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम आध्यात्मिकता से जोड़कर रखा था, अब शिवालिका ने भी अपनी बेटी का नाम का मतलब भी बेहद धार्मिक है. शिवालिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है और उसका मीनिंग भी बताया है. 

शिवालिका और अभिषेक ने अपनी बेटी का नाम 'आरिका पाठक' रखा है, इस नाम का मतलब जितना सुंदर है, इसका धार्मिक कनेक्शन भी उतना ही गहरा है.

आरिका का क्या अर्थ है?

इस नाम को रखने की पीछे की वजह बताते हुए कपल ने लिखा, 'आरिका नाम में देवी लक्ष्मी का अंश है जो शालीनता, समृद्धि, खुशहाली और दिव्य सुंदरता का प्रतीक है.' 

अक्षय तृतीया के पावन दिन हुआ जन्म

19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जन्मी, हमारी लाडो का आना ऐसा लगता है मानो सब कुछ बहुत ही खूबसूरती और दिव्यता से जुड़ा हुआ हो, जैसे ब्रह्मांड ने हमेशा से ही इसके लिए यही प्लानिंग की थी. वह हमारी हर उस कल्पना और सपने से कहीं बढ़कर है, जो हमने कभी देखा था. हम बेहद आभारी हैं, धन्य हैं और एक बार फिर... पूरी तरह से प्यार में डूबे हुए हैं!

Advertisement

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपने दूसरे बेटे के नाम को आध्यात्मिकता से जोड़कर रखा था, और अब शिवालिका-अभिषेक ने भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाया है. आज के समय में पेरेंट्स अपनी बेटियों के लिए देवी लक्ष्मी से जुड़े आधुनिक और अनोखे नाम काफी पसंद कर रहे हैं, और 'आरिका' यकीनन उन सबसे खूबसूरत नामों में से एक है. 

 देवी लक्ष्मी से प्रेरित बेटियों के कुछ और खूबसूरत नाम

अगर आप भी शिवालिका और अभिषेक की तरह अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो सुनने में मॉडर्न हो लेकिन उसका जुड़ाव हमारी संस्कृति और देवी लक्ष्मी से हो, तो नीचे दी गई लिस्ट से आइडिया ले सकते हैं.

आन्या: इस नाम का मतलब होता है 'अक्षय' या जिसका कभी अंत न हो. देवी लक्ष्मी की असीम कृपा के लिए यह नाम बिल्कुल परफेक्ट है और बहुत सिंपल भी है.

अनिका: मां लक्ष्मी के भव्य और सुंदर रूप को अनिका कहा जाता है, यह नाम आज के समय में काफी पसंद किया जा रहा है.

सनावी: आजकल सानवी नाम भी बहुत पॉपुलर है और यह मां लक्ष्मी का एक बेहद प्यारा और यूनिक नाम भी है. इस नाम का मतलब होता है 'वह जो हमेशा खुशियां और समृद्धि लाए.'

Advertisement

श्रीका: दो शब्दों का छोटा और मीनिंगफुल नाम के लिए श्रीका बेस्ट है. इस नाम का सीधा संबंध धन और समृद्धि की देवी से है, वैसे भी'श्री' से शुरू होने वाले नाम बहुत शुभ माने जाते हैं.

दित्या: दित्या भी मां लक्ष्मी का एक और नाम है, जिसका अर्थ होता 'प्रार्थनाओं का जवाब' या 'वह जो सब कुछ देने वाली' होता है. 

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement