scorecardresearch
 

Skincare: बेजान और रूखी त्वचा से पानी है निजात तो अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

Skincare: कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप भी अपनी त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और ग्लोइंग बना सकते हैं, बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के इस्तेमाल के.

Advertisement
X
Skincare
Skincare

सर्दियां में त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है. इसका कारण ठंडी हवा और हीटर की गर्म हवा होती है, जो त्वचा की नमी छीन लेती है और उसे डिहाइड्रेट कर देती है. ऐसे में कई लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर कुछ समय तक ही रहता है. अगर आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर उपाय हैं. ये न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करेंगे, बल्कि उसे हेल्दी और चमकदार भी बनाएंगे. आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय.

मलाई 

मलाई में नैचुरल मिनरल्स और फैट होते हैं, जो त्वचा को गहराई से न्युट्रिशन देते हैं.  रोज रात को एक चम्मच मलाई अपने चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें और छोड़ दें. यह रूखी और फटी त्वचा को ठीक कर स्किन को लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखती है. 

नारियल तेल 

यह एक नैचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा से रूखापन दूर करता है. रात में सोने से पहले इसे हाथ, पैर और चेहरे पर लगाएं. यह न केवल स्किन को सॉफ्ट बनाएगा, बल्कि फटी त्वचा को भी ठीक करेगा.

ग्लिसरीन 

यह त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए काम आता है. ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेटेड रखने का एक बेहतरीन उपाय है.अपने मॉइस्चराइजर में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाएं, जिससे आपकी त्वचा दिनभर नरिश्ड रहेगी. इसे नाइट रूटीन में शामिल करने से स्किन जल्दी रिपेयर होती है.

Advertisement

शहद  

शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है और स्किन को स्मूथ बनाता है. यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जिससे दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम होते हैं. हफ्ते में 2-3 बार शहद को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें. 

कच्चा दूध 

कच्चा दूध एक बेहतरीन नैचुरल क्लींजर है, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है. रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके कच्चे दूध से हल्की मसाज करें. यह स्किन को हाइड्रेट करता है और उसे हेल्दी बनाए रखता है.

इन चीजों को लगाकर आप सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं. साथ ही आपको बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. इन सब चीजों के साथ पानी पीना भी बहुत जरूरी है. इससे आपकी स्किन अंदर से भी हाईड्रेटेड रहेगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement