scorecardresearch
 

LPG Saving Tips: 'सिलेंडर भैया' के इन 2 नुस्खों से बचाएं 25% LPG, इंडियन ऑयल की ये सलाह बचाएगी गैस

इंडियन ऑयल और पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एलपीजी की कमी की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है. साथ ही वीडियो के जरिए एलपीजी की बचत के तरीके (LPG Saving Tips) बताए हैं.

Advertisement
X
इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस की बचत के तरीके बताए हैं. (Photo: ITG)
इंडियन ऑयल ने एलपीजी गैस की बचत के तरीके बताए हैं. (Photo: ITG)

LPG Saving Tips: सोशल मीडिया पर एलपीजी की कमी को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं. हालांकि इंडियन ऑयल और पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन अफवाहों को पूरी करह निराधार बताया है. इंडियन ऑयल ने X पर कहा कि, 'भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं. इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. कृपया पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सही जानकारी के लिए केवल ऑफिशिअल सोर्स पर ही भरोसा करें.'

इंडियन ऑयल ने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने एलपीजी गैस को 'सिलेंडर भैया' नाम दिया है. वीडियो में उन्होंने बताया है कि किचन में गैस की बचत कैसे की जाए. अगर आप भी महीने खत्म होने से पहले ही सिलेंडर खत्म होने की टेंशन में रहते हैं, तो ये छोटे-छोटे नुस्खे आपकी जेब और समय दोनों बचा सकते हैं. 

इंडियन ऑयल ने 'सिलेंडर भैया' के जरिए कुछ ऐसे ही स्मार्ट टिप्स शेयर किए हैं जो न केवल गैस बचाते हैं, बल्कि आपके खाना पकाने के तरीके को भी सही बनाते हैं.

उबाल आते ही आंच धीमी करें गैस

अक्सर लोग सोचते हैं कि तेज आंच पर खाना जल्दी पकेगा, लेकिन यह केवल एक भ्रम है. वीडियो में बताया गया है कि पानी या खाने में एक बार उबाल आने के बाद तापमान 100°C तक पहुंच जाता है. इसके बाद आंच तेज रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, बल्कि पानी भाप बनकर तेजी से उड़ता है और गैस की बर्बादी होती है.

Advertisement

अगर आप उबाल आने के तुरंत बाद आंच को धीमा कर देते हैं, तो खाने का तापमान स्थिर रहता है और वह उतनी ही गति से पकता है. इस छोटी सी आदत से आप 25% तक एलपीजी बचा सकते हैं.

सख्त सब्जियों और दालों के लिए अपनाएं ये ट्रिक

रसोई में सबसे ज्यादा गैस उन चीजों को पकाने में लगती है जो सख्त होती हैं, जैसे- राजमा, छोले, दालें या कड़े छिलके वाली सब्जियां. सिलेंडर भैया की दूसरी सबसे बड़ी टिप है, भिगोना (Soaking). यानी कि अगर आप ऐसी सख्त सब्जियां बना रहे हैं तो पहले उन्हें पानी में भिगो दें जिससे एलपीजी की खासी बचत होगी.

इसका कारण है कि पकाने से पहले दाल या राजमा को कुछ घंटों के लिए भिगोने से उनके दाने नरम हो जाते हैं और भीगे हुए अनाज को पकाने में आधा समय लगता है, जिससे सीधे तौर पर गैस की खपत कम हो जाती है.

कुछ अन्य स्मार्ट कुकिंग टिप्स:

  • हमेशा ढक्कन बंद करके खाना पकाएं ताकि गर्मी बाहर न निकले.
  • बर्तन के आकार के हिसाब से ही बर्नर का चुनाव करें.
  • खाना पकाना शुरू करने से पहले सारी सब्जियां काट कर और मसाले पास रख लें, ताकि बेवजह गैस जलती न रहे.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement