scorecardresearch
 

Summer Home Decor: फेंकने वाले हैं पुरानी टी-शर्ट्स? रुकिए! मिनटों में बनाएं स्टाइलिश पर्दे, धूप की होगी छुट्टी और घर दिखेगा लग्जरी

Summer Home Decor: गर्मियों में धूप और गर्म हवा से हैं परेशान? अगर हां और महंगे पर्दे खरीदने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए. आप घर में रखी पुरानी टी-शर्ट्स से ही स्टाइलिश बोहो पर्दे बना सकते हैं. इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये घर को स्टाइलिश लुक भी देती हैं.

Advertisement
X
बोहो पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि हवा भी पास होने देते हैं. (Photo: ITG)
बोहो पर्दे न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि हवा भी पास होने देते हैं. (Photo: ITG)

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवा से घर को बचाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है. घर में धूप ना आने देने के लिए अक्सर लोग कई तरह के इंतजाम करते हैं, जिनमें महंगे-महंगे पर्दे भी होते हैं. अगर आप भी गर्मियों में महंगे पर्दे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुक जाइए क्योंकि आप घर में रखी पुरानी टी-शर्ट्स से स्टाइलिश पर्दे बना सकते हैं. 

जी हां, जिन पुरानी टी-शर्ट्स को आप बेकार या कबाड़ समझकर फेंकने का प्लान कर रहे हैं, वो आपके घर में धूप को आने से बचा सकती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग पुरानी टी-शर्ट्स से स्टाइलिश बोहो पर्दे बना रहे हैं. ये बनाकर वे न सिर्फ अपने घर को खूबसूरत लुक दे रहे हैं, बल्कि गर्मियों में सॉफ्ट शेड भी तैयार कर रहे हैं. खास बात ये है कि ये आइडिया बजट-फ्रेंडली होने के साथ ईको-फ्रेंडली भी माना जा रहा है. 

गर्मियों में क्यों खास हैं ये पर्दे?
पुरानी टी-शर्ट्स के कपड़े से बने ये बोहो पर्दे धूप की तेज चमक को थोड़ा कम करने में मदद करते हैं. इन्हें खिड़की, बालकनी या दरवाजों पर लगाया जा सकता है, जिससे कमरे को कोजी और कूल लुक मिलता है. साथ ही घर का इंटीरियर भी काफी स्टाइलिश दिखता है.

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

  • पुरानी टी-शर्ट्स
  • कैंची
  • रस्सी या पर्दे की रॉड
  • सुई-धागा या फैब्रिक ग्लू
  • टैसल या मोती (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका:

1. बोहो स्टाइल पर्दे बनाने के लिए सबसे पहले अलग-अलग रंगों की पुरानी टी-शर्ट्स लें और उन्हें लंबी पट्टियों में काट लें.

2. अब कपड़ों की स्ट्रिप्स को गांठ लगाकर एक-दूसरे से बांधते जाएं. इससे बोहो डिजाइन तैयार होने लगेगा.

3. इसके बाद इन तैयार स्ट्रिप्स को पर्दे की रॉड या रस्सी में बांध दें. चाहें तो नीचे रंग-बिरंगे टैसल भी लगा सकते हैं.

4. बस आपका स्टाइलिश बोहो पर्दा तैयार है. ये कमरे को यूनिक लुक देने के साथ गर्मियों में हल्की ठंडक भी देगा क्योंकि इससे धूप की कमरे में कम आएगी.

क्यों बन रहा लोगों को पसंदीदा? 

ये पर्दा गर्मियों में घर को सॉफ्ट शेड देता है.
आप पुरानी टी-शर्ट्स की मदद से कम खर्च में ही शानदार होम डेकोर बना सकते हैं.
इसे बनाने में आपके न तो पैसे खर्च होते हैं और न ही ज्यादा मेहनत लगती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement