scorecardresearch
 

How to Protect Pets from Heatwave: गर्मी का बढ़ता कहर! पालतू जानवरों को लू से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

भीषण गर्मी और हीटवेव का असर सिर्फ इंसानों पर नहीं बल्कि जानवरों पर भी पड़ता है. अगर आपके घर में भी पालतू जानवर हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको डॉग्स और कैट्स को गर्मी, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने के आसान और जरूरी टिप्स बताने वाले हैं, ताकि आपके पालतू जानवर गर्मियों में स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें.

Advertisement
X
पालतू जानवरों की देखभाल करना जरूरी होता है. (PHOTO:ITG/AI)
पालतू जानवरों की देखभाल करना जरूरी होता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Protect Pets from Heatwave: गर्मी का मौसम इंसानों के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए भी बेहद मुश्किल भरा होता है. तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पेट्स की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. खासकर डॉग्स और कैट्स हीटवेव का जल्दी शिकार हो जाते हैं, क्योंकि उनका शरीर इंसानों की तरह पसीना निकालकर खुद को ठंडा नहीं कर पाता.

ऐसे में अगर सही देखभाल न की जाए तो उन्हें डिहाइड्रेशन, कमजोरी, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए गर्मियों में अपने प्यारे पेट्स का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कुछ आसान लेकिन जरूरी टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने पालतू जानवरों को हीटवेव से सुरक्षित रख सकते हैं. 

भरपूर पानी पिलाएं

गर्मी में पेट्स के शरीर में पानी की कमी बहुत जल्दी हो जाती है. इसलिए उनके हमेशा साफ और ठंडे पानी से भरा रखें. अगर आप बाहर जा रहे हैं तो उनके लिए एक्स्ट्रा पानी जरूर  रखकर ही बाहर जाएं. चाहें तो उनके पानी के बर्तन को बर्फ टुकड़े भी डाल सकते हैं ताकि पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहे.

धूप में बाहर ले जाने से बचें

दोपहर के समय जमीन और सड़कें काफी गर्म हो जाती हैं, जिससे पेट्स के पंजे जल सकते हैं. कोशिश करें कि सुबह जल्दी या शाम को ही उन्हें घूमाने लेकर जाएं. तेज धूप में ज्यादा देर तक बाहर रखना उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

Advertisement

ठंडी और हवादार जगह दें

पेट्स को ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती रहे. अगर घर में कूलर या पंखा चल रहा हो तो उन्हें वहीं आराम करने दें. बालकनी या छत जैसी बहुत गर्म जगहों पर उन्हें ज्यादा देर तक न रखें.

हल्का और हेल्दी खाना खिलाएं

इंसानों की तरह ही गर्मियों में पेट्स की डाइट हल्की रखें. बहुत ज्यादा भारी या मसालेदार चीजें उन्हें न दें. डॉक्टर की सलाह के अनुसार हेल्दी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला खाना खिलाना बेहतर होता है. साथ ही उन्हें ज्यादा देर तक भूखा भी न रखें.

हीट स्ट्रोक के संकेत पहचानें

अगर आपका कुत्ता बार-बार हांफ रहा है, बहुत ज्यादा सुस्त हो गया है, उल्टी कर रहा है या उसकी सांस तेज चल रही है, तो ये हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाएं और बिना देरी किए वेट डॉक्टर को दिखाएं.

फर की सफाई का रखें ध्यान

गर्मी में पेट्स के बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, इसलिए नियमित ब्रशिंग करें. एक तो रोजाना ब्रशिंग करने से उनके शरीर में हवा पहुंचती रहती है और उन्हें आराम भी मिलता है. हालांकि बहुत ज्यादा छोटे बाल कटवाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

कार में अकेला न छोड़ें

गर्मी में बंद कार का तापमान कुछ ही मिनटों में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में पेट्स को कार में अकेला छोड़ना जानलेवा साबित हो सकता है. इसलिए भूलकर भी उन्हें बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement