scorecardresearch
 

How To Keep Floor Cool: जलते कोयले की तरह आग उगल रहा है घर का फर्श? पोछे के पानी में मिला दें ये चीजें, घंटों बनी रहेगी ठंडक

How To Keep Floor Cool: क्या भीषण गर्मी में आपके घर का फर्श भी भट्टी की तरह तप रहा है? कूलर-एसी के बाद भी जमीन से उठती हीट को शांत करने के लिए पोछे के पानी में कुछ सस्ती चीजें मिला सकते हैं. इन चीजों की मदद से फर्श सुबह से शाम तक ठंडा बना रह सकता है.

Advertisement
X
फर्श और घर को ठंडा रखने के लिए पोछा कभी भी दोपहर में नहीं लगाना चाहिए. (Photo: ITG)
फर्श और घर को ठंडा रखने के लिए पोछा कभी भी दोपहर में नहीं लगाना चाहिए. (Photo: ITG)

How To Keep Floor Cool: पूरे भारत इस समय किसी जलती भट्टी की तरह तप रहा है. सूरज आसमान से आग बरसा रहा है और पारा 45 °C पार कर चुका है. सभी लोग बाहर से लेकर घर के अंदर तक हाय गर्मी...हाय गर्मी...कर रहे हैं. इस मौसम में सिर्फ बाहर की सड़कें ही नहीं तपतीं, बल्कि घर का फर्श भी ऐसा गर्म हो जाता है कि नंगे पैर चलना मुश्किल लगने लगता है. पंखा, कूलर और एसी चलाने के बाद भी अगर जमीन से गर्मी उठती रहे, तो पूरा कमरा भट्टी जैसा महसूस होने लगता है. ऐसे में लोग परेशान रहते हैं कि आखिर घर के फर्श को किस तरह ठंडा रखा जाए. अगर आपके घर का फर्श भी बुरी तरह गर्म हो रहा है, तो ये खबर आपके लिए है.

आज हम आपको घर के फर्श को ठंडा बनाए रखने के कुछ देसी और आसान तरीके बताने वाले हैं. खास बात ये है कि इस हैक्स अपनाकर आप सुबह से लेकर रात तक अपने घर के फर्श को ठंडा बनाए रख सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको बस पोछे के पानी में कुछ आसान और सस्ती चीजें मिलानी होंगी. चलिए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जो फर्श को ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

1. नमक और फिटकरी का करें इस्तेमाल:
फर्श की तपिश कम करने के लिए पोछा लगाते समय बाल्टी के पानी में 2 चम्मच सेंधा नमक और थोड़ा-सी पिसी हुई फिटकरी मिलाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. नमक फर्श की नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जबकि फिटकरी पानी को जल्दी सूखने नहीं देती. इससे फर्श लंबे समय तक ठंडा महसूस होता है और घर में भी हल्की ठंडक बनी रहती है.

2. पुदीना और कपूर देंगे ठंडक:
आप अपने घर के फर्श को ठंडा बनाए रखने के लिए पुदीना का एसेंस और कपूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. पुदीना जहां फ्रेशनेस देता है, वहीं पिसी कपूर की गोलियां ठंडक बनाए रखने में मददगार हैं. दरअसल, कपूर की तासीर ठंडी मानी जाती है और इसकी खुशबू पूरे कमरे को ताजगी से भर देती है.

3. सफेद सिरका:
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सफेद सिरका सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके साथ ही ये फर्श की गर्माहट कम करने में भी मदद करता है. पोछे के पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर फर्श साफ करें. इससे टाइल्स और मार्बल का फर्श ज्यादा चमकदार दिखता है और फर्श जल्दी गर्म भी नहीं होता.  

सही समय पर लगाएं पोछा
ये चीजें मिलाने के साथ ही पोछा लगाने का समय भी मायने रखता है. कई बार लोग दोपहर में पोछा लगा देते हैं, लेकिन उस समय फर्श जल्दी सूखकर फिर गर्म हो जाता है. इसलिए कोशिश करें कि शाम या रात के समय ठंडे पानी से पोछा लगाएं. इससे फर्श देर तक ठंडा रहता है और रात में कमरे का तापमान भी थोड़ा कम महसूस होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement