scorecardresearch
 

How To Check Purity Of Sugar: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे चॉक पाउडर वाली नकली चीनी? इन 3 आसान घरेलू तरीकों से तुरंत करें पहचान

How To Check Purity Of Sugar: क्या आपके घर में असली और बिना मिलावट वाली चीनी आती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो परेशान न हों. आप बिना किसी लैब या मशीन के, घर पर ही पानी की मदद से ऐसे करें असली और नकली चीनी की पहचान कर सकते हैं.

Advertisement
X
चीनी को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बहुत से लोग उसमें चॉक जैसी चीजें मिलाते हैं.  (Photo: ITG)
चीनी को सफेद और चमकदार बनाने के लिए बहुत से लोग उसमें चॉक जैसी चीजें मिलाते हैं. (Photo: ITG)

How To Check Purity Of Sugar:  आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट होना नई बात नहीं है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कैसे खीरों को रंग में डुबोकर हरा बनाया जा रहा था. सिर्फ सब्जियां ही नहीं रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों और घी तक में खूब मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में चीनी को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है. कई जगहों पर दावा किया जा रहा है कि बाजार में मिलने वाली चीनी में चॉक पाउडर जैसी चीजें मिलाई जा रही हैं, जिससे उसका रंग ज्यादा सफेद और चमकदार दिखे. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर असली और नकली चीनी की पहचान कैसे करें?

अगर आप भी रोज चाय, मिठाई या किसी खाने में चीनी इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि हो सकता है कि आप नकली चीनी का इस्तेमाल कर रहे हों. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये चेक कर सकते हैं कि चीनी में मिलावट की गई है या नहीं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी मशीन या लैब की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर कुछ टेस्ट्स करके आप आसानी से चीनी में मिलावट का पता लगा पाएंगे.

1. पानी से करें चीनी की जांच: चीनी की शुद्धता पहचानने के सबसे आसान तरीका पानी का इस्तेमाल है. इसके लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच चीनी डाल दें. अगर चीनी जल्दी घुल जाए और नीचे कोई सफेद परत या कचरा न बचे, तो चीनी सही हो सकती है. लेकिन अगर पानी के नीचे सफेद पाउडर जैसा कुछ जमा होने लगे, तो उसमें मिलावट हो सकती है. बहुत से एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिलावटी चीनी में चॉक पाउडर जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो आसानी से पानी में नहीं घुलतीं.

Advertisement

2. गर्म करके देखें: चीनी को गर्म करके भी उसमें की गई मिलावट की पहचान की जा सकती है. इसके लिए एक चम्मच चीनी को पैन में हल्का गर्म करें. असली चीनी धीरे-धीरे पिघलने लगती है और उसका रंग बदलने लगता है. वहीं अगर चीनी में मिलावट होगी, तो उसमें से बदबू आ सकती है या काला धुआं निकल सकता है. ध्यान रखें कि इस टेस्ट को करते समय आंच हमेशा धीमी रखें.

3. हाथ से महसूस करें फर्क: आप हाथ से महसूस करके भी चीनी के असली-नकली होने का पता लगा सकते हैं. थोड़ी सी चीनी हथेली पर लेकर उंगलियों से रगड़ें. असली चीनी के दाने साफ और अलग-अलग महसूस होते हैं. जबकि मिलावटी चीनी में चिपचिपापन या पाउडर जैसा एहसास हो सकता है. अगर चीनी बहुत ज्यादा चमकदार और जरूरत से ज्यादा सफेद दिख रही हो, तो भी थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement