scorecardresearch
 

रोजाना 10 हजार कदम चलना शरीर के लिए क्यों है जरूरी? जानें एक महीने तक लगातार चलने के फायदे

रोजाना 10 हजार कदम चलना हेल्दी और फिट रहने का एक आसान लेकिन असरदार आदत है जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ दिल, दिमाग और वजन पर अच्छा असर डालती है.

Advertisement
X
क्या वाकई रोजाना 10 हजार कदम चलने से घटता है वजन? जानें एक महीने तक लगातार वॉक करने के फायदे (Photo- Pexels)
क्या वाकई रोजाना 10 हजार कदम चलने से घटता है वजन? जानें एक महीने तक लगातार वॉक करने के फायदे (Photo- Pexels)

आजकल फिट रहने के लिए लोग आसान और असरदार तरीकों की तलाश में रहते हैं और रोजाना 10 हजार कदम चलना ऐसा ही एक पॉपुलर तरीका बन गया है. इसे करने के लिए ना किसी खास इक्विपमेंट की जरूरत होती है और ना ही जिम जाने की. अगर आप इसे रोज एक महीने तक लगातार करते हैं, तो इसका असर शरीर और दिमाग दोनों पर साफ नजर आने लगता है. आइए जानते हैं कि इस आसान आदत से आपकी सेहत में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.

हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है
अगर आप एक महीने तक रोज 10,000 कदम चलते हैं तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, हार्ट रेट कंट्रोल में रहता है और दिल मजबूत बनता है. लगातार चलने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है. 

वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है
रोज करीब 10,000 कदम चलने से लगभग 300 से 500 कैलोरी तक बर्न हो सकती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी तेजी से चलते हैं और आपका वजन कितना है. अगर आप इसे एक महीने तक लगातार करते हैं तो शरीर में फैट कम होने लगता है, खासकर पेट और जांघों के आसपास. यही कारण है कि वजन कंट्रोल करने और फिट रहने के लिए रोजाना चलना एक आसान और असरदार तरीका माना जाता है.

Advertisement

मूड बेहतर होता है 
रोज चलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है. कुछ ही हफ्तों में फोकस बेहतर होने लगता है और एंग्जायटी भी कम महसूस होती है. रोजाना वॉक करना दिमाग के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स की तरह काम करता है. 

नींद की क्वालिटी बेहतर होती है
रोजाना तय कदम चलने से नींद गहरी और सुकूनभरी होती है. कई लोगों को जल्दी नींद आने लगती है और स्लीप साइकल भी बेहतर हो जाती है, जिसका बड़ा कारण कम तनाव और ज्यादा एक्टिव रहना है. 

एनर्जी लेवल बढ़ता है
वॉकिंग से शरीर थकता नहीं, बल्कि एनर्जी मिलती है. एक महीने तक रोज 10,000 कदम चलने के बाद एनर्जी लेवल बढ़ता है, काम में मन लगता है और दोपहर की थकान कम हो जाती है. 

डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
रोज चलने से डाइजेशन सिस्टम एक्टिव रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है.  इससे पेट फूलना, कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं और गट हेल्थ बेहतर रहती है. 

हालांकि सिर्फ वॉकिंग से हर किसी का वजन तेजी से कम हो ऐसा जरूरी नहीं है. लेकिन इसके फिजिकल और मेंटल फायदे साफ नजर आते हैं. एक महीने तक रोज 10,000 कदम चलना अनुशासन बनाता है, सेहत सुधारता है और लंबे समय की फिटनेस की मजबूत नींव रखता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement