scorecardresearch
 

इन कपड़ों को ड्राई क्लीन करने की नहीं है जरूरत! घर पर ही आसानी से हो सकते हैं साफ, बचाएं पैसे

क्या आप भी हर कपड़े को ‘Dry Clean Only’ समझकर ड्राई क्लीन पर दे देते हैं? सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बहुत से कपड़े ऐसे हैं, जिन्हें ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं होती है.

Advertisement
X
जींस को ठंडे पानी में धोने से वो अच्छे से साफ हो जाती हैं. (Photo: ITG)
जींस को ठंडे पानी में धोने से वो अच्छे से साफ हो जाती हैं. (Photo: ITG)

अक्सर आप कपड़ों पर 'Dry Clean Only' लिखा देखते ही सीधे ड्राई क्लीनर की दुकान की तरफ भाग जाते हैं. सोचते हैं 'अरे, ये तो तभी साफ होगा!' लेकिन क्या आपको पता है… कि ऐसा करना हर बार जरूरी नहीं है. असल में, ये लेबल बहुत बार सिर्फ कंपनियों की अपनी जिम्मेदारी से बचने की चाल होती है. मतलब, कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें आप घर पर ही सही तरीके से धो सकते हैं वो भी उसे बिना खराब किे. उसे साफ करने के लिए हर बार ड्राई क्लीनिंग में हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होती है.

सोचिए, आपके पसंदीदा स्वेटर, ब्लाउज या ब्लेजर जिन्हें आप डर के मारे हर बार ड्राई क्लीन कराते हैं उन्हें आप घर पर ही धो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसे कपड़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप ड्राई क्लीन करवा रहे हैं लेकिन उन्हें ड्राई क्लीनिंग की जरूरत नहीं है. इन्हें घर पर धोकर आप अपने पैसे बचा सकते हैं.

1. स्वेटर: कश्मीरी या ऊनी स्वेटर अक्सर ड्राई क्लीन कराए जाते हैं, लेकिन इन्हें हल्के साबुन और ठंडे पानी में हाथ से धोना भी अच्छा रहता है. ऐसा करने से स्वेटर सॉफ्ट, चमकदार और लंबे समय तक अच्छा रहता है.

टिप: जब आप स्वेटर मशीन में धोने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें लॉन्ड्री बैग में रखें. इसके बाद इसे डेलिकेट साइकल पर धोएं.

2. जीन्स: आपकी पसंदीदा जीन्स को बार-बार ड्राई क्लीन कराने की जरूरत नहीं होती है. ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट से धोने पर जीन्स की रंगत बनी रहती है और कपड़ा भी खराब नहीं होता.

Advertisement

3. सिल्क और रेयॉन फैब्रिक के कपड़े: सिल्क और रेयॉन कपड़ों को सिर्फ प्रोफेशनल क्लीनिंग से ही साफ किया जा सकता है, लेकिन ये सच नहीं है. ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके आप इन्हें घर पर भी धो सकते हैं, जिससे ये लंबे समय तक ठीक रहते हैं.

4. ब्लेजर और हल्की जैकेट: बहुत से ब्लेजर या जैकेट्स पर Dry Clean Only लिखा होता है, लेकिन अगर कोट में ज्यादा डेकोरेटिव चीजें नहीं लगीं या खास डिजाइन नहीं है, तो इसे घर पर ही धीरे-धीरे और आसान तरीके से साफ किया जा सकता है.

किन चीजों को ड्राई क्लीन जरूर कराएं?
कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें घर पर धोना मुश्किल हो सकता है या फिर अगर उन्हें घर पर धोया जाए तो वो जल्दी ही खराब हो सकते हैं. इनमें शामिल हैं

  • लेदर और सुपीड (Suede)
  • भारी कढ़ाई या ज्यादा डेकोरेटिव लगी चीजों वाले कपड़े
  • वेलवेट या बहुत सेंसिटिव फैब्रिक्स
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement