scorecardresearch
 

Kathal Ke Beej Ki Sabji: कटहल के बीजों से बनाएं मसालेदार सब्जी, फीका लगेगा चिकन-मटन का स्वाद! झट से खाली होगी कटोरी

Kathal Ke Beej Ki Sabji: अगर आप भी रोजाना लौकी-तोरी खाकर बोर हो गए हैं, तो आप कटहल के बीजों की मसालेदार और चटपटी सब्जी ट्राई कर सकते हैं. घर के आम मसालों से बनी ये ग्रेवी स्वाद में मटन-चिकन को भी टक्कर देती है. खास बात ये है कि इसे बनाने बहुत आसान है.

Advertisement
X
कटहल के बीजों की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. (Photo: ITG)
कटहल के बीजों की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. (Photo: ITG)

Kathal Ke Beej Ki Sabji:  क्या आप भी वही रोज की घिया-तोरई और दाल खाकर बोर हो चुके हैं? क्या आपका मन कुछ ऐसा खाने का है जो चटपटा हो, शाही हो और जिसका स्वाद जुबान से न उतरे? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है. अक्सर आप कटहल की सब्जी तो बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके बीजों को फेंक देते हैं. आज हम आपको कटहल के बीजों से बनने वाली एक ऐसी सब्जी की रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपके बोरिंग फूड रूटीन में जान डाल देगी और आपको वाह-वाह कहने पर मजबूर करेगी.  

कटहल के बीजों की ये मसालेदार ग्रेवी इतनी लाजवाब बनती है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं. इसका स्वाद और सोंधी-सोंधी  खुशबू ऐसी होती है कि इसके आगे मटन-चिकन भी फीका लगेगा. ये डिश उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो शाकाहारी हैं लेकिन कुछ हेल्दी और मसालेदार खाने के शौकीन हैं. खास बात ये है कि इस सब्जी के लिए आपको बाजार से कुछ खास खरीदकर लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. घर पर मौजूद मसालों से ही आप इसे बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं कटहल के बीजों की चटपटी सब्जी.

इंग्रेडिएंट्स:
कटहल के बीज- 1 कप
सरसों का तेल- 2-3 चम्मच
जीरा- ½ चम्मच
तेजपत्ता- 1
सूखी लाल मिर्च- 2
प्याज- 2 (एक कटा हुआ, एक पिसा हुआ)
लहसुन- 5-6 कलियां (पिसी हुई)
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- ½ चम्मच
मिक्स मसाला (या गरम मसाला)- 2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
गर्म पानी- जरूरत के अनुसार

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले कटहल के बीजों को दो टुकड़ों में काट लें और ऊपर का छिलका निकाल दें.

2. इसके बाद कुकर में पानी और थोड़ा नमक डालकर बीजों को 1 सीटी लगाकर उबाल लें. फिर छानकर ठंडे पानी से धो लें और बचा हुआ पतला छिलका भी हटा दें.

3. अब एक कड़ाही से और उसमें सरसों का तेल गरम करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.

4.  मसाले अच्छे से भुनने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और थोड़ा नमक डालकर हल्का ब्राउन करें. फिर पिसा हुआ प्याज-लहसुन का पेस्ट डालें. इसके बाद पिसा जीरा, हल्दी, लाल मिर्च और मिक्स मसाला डालें. इस मसाले को तब तक भूनना है, जब तक तेल अलग न दिखने लगे.

5.  इसके बाद इसमें कटहल के उबले हुए कटहल बीज डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह भूनें. आप इन्हें जितना अच्छा भूनेंगे, उतना ही स्वाद बढ़ेगा.

6. अब इसमें अपनी पसंद के अनुसार गर्म पानी डालें, लेकिन ध्यान रखें एकदम ज्यादा भी नहीं डालना है. 2-3 मिनट उबलने दें और बस आपकी टेस्टी सब्जी तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement