scorecardresearch
 

How To Remove Watermelon Seeds: तरबूज खाते समय मुंह में आते हैं बीज? इस ट्रिक से काटें फल, बिना मेहनत अपने आप सारे आ जाएंगे बाहर

How To Remove Watermelon Seeds: गर्मियों में तरबूज खाने का मजा तब किरकिरा हो जाता है जब उसके बीज मुंह में आने लगते हैं. अगर आप भी इसकी वजह से तरबूज खाने में झिझकते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके तरबूज काटने का ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से सारे बीज बिना मेहनत खुद-ब-खुद बाहर निकल आएंगे.

Advertisement
X
तरबूज के बीज पूरे में नहीं फैले होते हैं, वो कुछ लाइनों में होते हैं. (Photo: ITG)
तरबूज के बीज पूरे में नहीं फैले होते हैं, वो कुछ लाइनों में होते हैं. (Photo: ITG)

गर्मियों के मौसम में ठंडे-ठंडे फल खाना लोगों को खूब पसंद आता है. इस मौसम में ऐसे बहुत से फल आते हैं, जो शरीर को अंदरूनी ठंडक देते हैं. इनमें से एक तरबूज भी होता है, जिसका मीठा स्वाद लोगों के दिलों को छू जाता है. तपती गर्मी में ठंडा-ठंडा मीठा तरबूज खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन जैसे ही लोग इसे खाते हैं इसके बीज मुंह में आने लगते हैं और पूरा मजा खराब हो जाता है. खासकर बच्चों को तरबूज खिलाते समय तो आधा समय बीज निकालने में ही निकल जाता है. इस वजह से बहुत से लोग तरबूज पसंद होते हुए भी खा नहीं पाते हैं. 

अगर आप भी तरबूज के बीज मुंह में आने से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको तरबूज काटने की एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से इसके बीज बिना किसी झंझट या मेहनत के खुद-ब-खुद बाहर निकल आएंगे. चलिए जानते हैं कि तरबूज को किस तरह काटना चाहिए कि उसके ज्यादातर बीज अपने आप बाहर निकल आएं.

सबसे पहले तरबूज को ठंडा करें: सोशल मीडिया पर वायरल होती ट्रिक में तरबूज काटने से पहले उसे कुछ देर ठंडे पानी में डालकर रखना बताया है. इससे तरबूज अंदर से थोड़ा सख्त और ठंडा हो जाता है. इसेक साथ ही इसे काटना आसान रहता है और बीज भी अपनी जगह पर फिक्स रहते हैं.

सही तरीके से करें कटिंग की शुरुआत: अक्सर लोग तरबूज काटने में जल्दबाजी दिखाते हुए उसे सीधे बीच से काट देते हैं, लेकिन ये काम को और मुश्किल बना देता है. उसे काटने का सही तरीका ये है कि पहले तरबूज के दोनों किनारों को थोड़ा-थोड़ा काट लें. इससे उसे चॉपिंग बोर्ड पर टिकाने में आसानी होती है और वो हिलता नहीं है. अब तरबूज को बीच से काटकर दो बराबर हिस्सों में बांट लें.

पहले छिलका हटाएं: तरबूज को बीच से काटने के बाद उसके आधे हिस्से को बोर्ड पर रखें और चाकू से धीरे-धीरे उसका पूरा हरा छिलका उतार दें. कोशिश करें कि सफेद हिस्सा भी साथ में निकल जाए. जब पूरा छिलका हट जाएगा, तब आपके सामने सिर्फ लाल गूदा बच जाएगा.

बीज की लाइनों को पहचानें: तरबूज के बीज पूरे फल में इधर-उधर फैले नहीं होते, बल्कि कुछ खास लाइनों में होते हैं. जब आप बिना छिलके वाले हिस्से को स्लाइस में काटेंगे, तो आपको 2-3 ऐसी लाइनें दिखेंगी जहां बीज ज्यादा मात्रा में होंगे. बस यही इस ट्रिक का असली सीक्रेट है.

Advertisement

हल्का मोड़ते ही बाहर आ जाएंगे बीज: अब स्लाइस को उसी लाइन से हल्का सा मोड़ें या तोड़ें जहां बीज दिखाई दे रहे हैं. ऐसा करते ही बीज खुद-ब-खुद बाहर की तरफ आने लगेंगे और आसानी से गिर जाएंगे. ये एक ऐसा तरीका है, जिसमें चाकू की मदद से भी ज्यादा बीज निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

इस ट्रिक से ज्यादातर बीज अपने आप निकल जाते हैं. अगर कुछ बीज बाकी रह जाएं, तो उन्हें चाकू की नोक या हाथ से आसानी से हटाया जा सकता है. इसके बाद आप देखेंगे कि आपका बिना बीज वाला तरबूज बिल्कुल तैयार है, जिसे आप आसानी से खा सकते हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement