scorecardresearch
 

No Maida, No Atta Bread: बिना मैदा-आटे के घर पर बनाएं ये हेल्दी 'हाई-प्रोटीन' मसूर दाल ब्रेड, वजन घटाने वाले भी खा सकते हैं

No Maida, No Atta Bread: क्या आप भी वजन बढ़ने या अनहेल्दी होने के डर से ब्रेड खाने से बचते हैं? अगर हां, तो आप बिना मैदा और बिना आटे के बनने वाली ये खास मसूर दाल ब्रेड ट्राई कर सकते हैं. प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर यह ब्रेड न सिर्फ बेहद सॉफ्ट बनती है बल्कि ग्लूटेन-फ्री और वेट-लॉस डाइट के लिए भी एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है.

Advertisement
X
लाल मसूर की दाल से आप सॉफ्ट-सॉफ्ट ब्रेड बना सकते हैं. (Photo: ITG)
लाल मसूर की दाल से आप सॉफ्ट-सॉफ्ट ब्रेड बना सकते हैं. (Photo: ITG)

No Maida, No Atta Bread: जब भी किसी जुबान पर ब्रेड का नाम आता है, तो सबसे पहले दिमाग सोचता है कि वो बहुत अनहेल्दी है. मैदा से बनने वाली ब्रेड सेहत के लिए नुकसानदायक होती है, जिसकी वजह से कुछ लोग आटे से बनी ब्रेड खाते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि आप ब्रेड को इससे भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं, तो क्या आप विश्वास कर पाएंगे? जी हां, बिल्कुल क्योंकि आज हम आपके लिए ब्रेड की एक ऐसी रेसिपी लाए हैं, जिसे बनाने के लिए आपको मैदा या आटे में से किसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

ऐसे में अगर आप हेल्दी खाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो मसूर दाल ब्रेड आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हो सकती है. बिना मैदा और आटे के भी ये ब्रेड बेहद सॉफ्ट बनती है. मसूर दाल से बनी ये ब्रेड प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होती है और आपके नाश्ते से लेकर चाय के साथ के स्नैक्स तक को हेल्दी बनाने के लिए शानदार ऑप्शन है. हल्के मसालों और हर्ब्स का फ्लेवर इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं मसूर दाल से ब्रेड.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 150 ग्राम सूखी मसूर दाल
  • 2 बड़े चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच पाप्रिका
  • 1 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 20 ग्राम इसबगोल पाउडर  
  • ऊपर से डालने के लिए तिल

कैसे बनाएं हाई-प्रोटीन मसूर दाल ब्रेड?

1. सबसे पहले मसूर दाल को एक बाउल में डालें और पानी भरकर करीब 2 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को छानकर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें.

2. अब ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें ताकि ब्रेड अच्छी तरह बेक हो सके.

3. मिक्सर या फूड प्रोसेसर में भीगी हुई दाल, ऑलिव ऑयल, दही, नमक, पाप्रिका, गार्लिक पाउडर और मिक्स्ड हर्ब्स डालें. इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक गाढ़ा और स्मूद बैटर तैयार न हो जाए.

Advertisement

4. अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकालें और उसमें बेकिंग पाउडर और इसबगोल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

5. हाथों को हल्का गीला करें और बैटर से एक बड़ा बन तैयार करें. इसे बेकिंग पेपर लगी ट्रे पर रखें. ऊपर से तिल छिड़क दें.

6. ब्रेड को 25 से 30 मिनट तक बेक करें. जब ऊपर से हल्का गोल्डन रंग आ जाए, तो इसे बाहर निकाल लें.

प्रोटीन से भरपूर ये ब्रेड ग्लूटेन-फ्री डाइट लेने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसके साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मददगार है. आप इस गर्मागर्म मसूर दाल ब्रेड को हंग कर्ड डिप, ग्रीन चटनी या सूप के साथ खा सकते हैं. चाहें तो इसे टोस्ट करके ऊपर थोड़ा बटर लगाकर भी खा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement