scorecardresearch
 

How to Make Tamatar Raita: गर्मी में बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा दही टमाटर का रायता, एक बार खाएंगे तो भूल जाएंगे बूंदी-खीरा!

खीरे और बूंदी के रायता रोजाना खाकर हर कोई बोर हो सकता है, ऐसे में कुछ नया टेस्ट करने का मन करता है. ऐसे में आम टमाटर का रायता घर पर बनाकर देख सकते हैं, जो साउथ इंडिया में बहुत खाया जाता है. इसको बनाना भी उतना ही सिंपल होता है, आइए इसकी रेसिपी आपको बताते हैं.

Advertisement
X
दही में टमाटर को मिला सकते हैं. (PHOTO:ITG)
दही में टमाटर को मिला सकते हैं. (PHOTO:ITG)

How to Make Tamatar Raita: गर्मी में रायता थाली में होना लाजमी हो जाता है, क्योंकि तपती धूप से राहत दिलाने में यह बहुत काम आती है. हीटवेव के बीच रायता बॉडी को ठंडक भी पहुंचाता है और घरों में लोग तरह-तरह के रायते बनाते हैं. बूंदी, खीरा, लौकी से लेकर सन्नाटा,प्याज वाला रायता तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या जानते हैं कि टमाटर का भी रायता बनता है, जिसे साउथ इंडियन लोग ठक्कली पचड़ी भी कहते हैं. वहां इसे चावल के साथ भी खूब मजे से खाया जाता है और इसे बनाना भी उतना ही आसान है. 

अगर आप भी बूंदी, खीरे का रायता खाकर बोर गए हैं तो इस बार टमाटर का रायता जरूर ट्राई करें. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए लहसुन और प्याज की भी जरूरत नहीं होती है और इसलिए जो लोग लहसुन-प्याज नहीं खाते हैं, वो भी इस रायता को आराम से खा सकते हैं. 

शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने टमाटर के रायते की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप भी अपने घर पर बिना की मेहनत के बना सकते हैं.

टमाटर का रायता बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

टमाटर का रायता बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है, आपकी रसोई में मौजूद चीजों से आप इनको आसानी से बना सकते हैं. इसे रायते को बनाने के लिए आप तीन पके हुए कटे हुए टमाटर, एक कप दही, दो सूखी लाल मिर्च,2 चम्मच धुली उड़द दाल, चना दाल, आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, तीन बड़े चम्मच पानी, नमक, एक छोटा चम्मच तेल,जीरा, एक छोटा चम्मच राई,एक चम्मच हींग,हरी मिर्च, धनिया और करी पत्ते तैयार कर लीजिए. 

Advertisement

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं टमाटर का रायता

  1. सबसे पहले टमाटर को पानी से धोने के बाद बारीक काटकर साइड में रख लीजिए.
  2. फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें हींग, राई, सूखी लाल मिर्च,2 चम्मच धुली उड़द दाल, चना दाल, कड़ी पत्ता डालकर फ्राई कर लें.
  3. इसके बाद कटे हुए टमाटर इसमें डालें और ऊपर से नमक मिला दीजिए. टमाटर के पकने के इसे साइड में रख दीजिए.
  4. मिक्सर जार में कद्दूकस नारियल, जीरा,हीरा मिर्च और पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें.
  5. अब एक बड़े कटोरे में दही लें और उसमें टमाटर और नारियल वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए. 
  6. इन दोनों के बाद हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह सब चीजों को मिक्स कर लें. 

रायते को कटोरी में सर्व करते समय उसके ऊपर पुदीना पत्ता रखकर गार्निश कर दीजिए, इससे देखने में वो बहुत अच्छा लगता है और पुदीने का टेस्ट रायता का स्वाद भी बढ़ाता है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement