scorecardresearch
 

सिगरेट की ये सच्चाई चौंका देगी आपको

अगर आप आदतन सिगरेट पीते हैं और इस लत से खुद को आजाद नहीं कर पा रहे हैं तो यह जानकर चौंक जाएंगे आप.

Advertisement
X
cigarette a day is similarly dangerous as ten cigarette
cigarette a day is similarly dangerous as ten cigarette

कुछ लोग सिगरेट की लत से पीछा छुड़ाने के लिए दिन में एक सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं. पर आपको बता दें कि सिगरेट एक पिएं या दस, उसके खतरनाक परिणामों से बचना नामुमकीन है.

एक हालिया शोध में कुछ ऐसा ही कहा गया है. सेहत से संबंधि‍त आदतों और परिवेशों पर नजर रखने वाली विदेशी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने अपने हालिया अध्ययन रिपोर्ट में यह दावा किया है कि सिगरेट दिन में एक पी जाए या दस दोनों के परिणाम जानलेवा होते हैं.


शोध रिपोर्ट के अनुसार दिन में एक सिगरेट पीने वाले लोगों की समयपूर्व मौत होने की आशंका 64 फीसदी ज्यादा होती है. वहीं दिन में दस या उससे ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोगों में इसकी आशंका 87 प्रतिशत होती है. अध्ययनकर्ताओं ने शोध के दौरान सिगरेट पर पहले हो चुके अध्ययनों पर भी गौर किया.


बता दें कि सिगरेट पीने की वजह से हृदय और सांस से संबंध‍ित कई बीमारियों का खतरा होता है.सिगरेट पीने की वजह से सलाना 5 मिलियन लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं.

Advertisement


Advertisement
Advertisement