scorecardresearch
 

मौनी अमावस्या: मां लक्ष्मी को पसंद है खीर का भोग, यूं आसानी से करें तैयार

Mauni Amavasya Bhog: मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है. इस दिन भोग की थाली में माता की प्रिय खीर शामिल होती है. इस मौनी अमावस्या पर आप भी इस तरीके से खीर बनाकर मां को भोग लगाएं. आइए जानते हैं विधि.

Advertisement
X
Rice kheer
Rice kheer

Rice Kheer Recipe: मौनी अमावस्या इस साल 21 जनवरी को है. इस दिन मां लक्ष्मी के लिए प्रसाद में चावल की खीर तैयार की जाती है. अपनी रसोई में स्वादिष्ट और रबड़ीदार चावल की खीर आसानी से बना सकते हैं. इस मौनी अमावस्या पर आप भी इस तरीके से खीर बनाकर मां को भोग लगाएं. आइए जानते हैं विधि.आइए शुरू करते हैं.

Rice kheer Ingredients: सामग्री:

  • चावल - 80 ग्राम
  • दूध - 1 लीटर
  • घी - 1 बड़ा चम्मच
  • कटे हुए बादाम
  • कटा हुआ काजू 
  • कटा हुआ पिस्ता 
  • किशमिश 
  • केसर - 1 चुटकी
  • काजू - 1 टेबल स्पून
  • दूध - 3 बड़े चम्मच
  • चीनी - 5 बड़े चम्मच
  • चिरोंजी - 1 बड़ा चम्मच

How to make rice kheer: चावल की खीर बनाने की विधि

मलाईदर खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर धो लें. इसके बाद इन्हें पानी में भोगोकर 20-25 मिनट के लिए रख दें. जब चावल फूल जाएं तो छानकर पानी अलग कर दें.

अब गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और घी से हल्का गार्निश कर लें. अब इसमें दूध डालकर हाई फ्लेम पर उबाल आने दें फिर गैस को लो कर दें और दूध को 2-3 मिनट तक चलाएं. अब दूध में केसर के धागे और भीगे हुए चावल डाल दें. खीर को बीच-बीच में चलाते हुए पकने दें. 

Advertisement

अब एक पैन को गैस पर चढ़ाएं इसमें 1 चम्मच घी डालें और काजू को 1 मिनट रोस्ट करें. इसके बाद बादाम और पिस्ता को भी रोस्ट करके प्लेट में निकाल लें. साथ ही चिरौंजी को आखिरी में रोस्ट करें. सभी ड्राई फ्रूट्स को प्लेट में निकाल लें. 

दूध को बीच-बीच में चेक करते रहें. आप देखेंगे कि दूध में उबाल आने लगेगा और चावल भी पकना शुरू हो जाएगी. इसी समय खीर में चीनी डालकर मिक्स कर दें. खीर को अच्छे से मिक्स करेंगे. गैस को इस दौरान लो ही रखें. थोड़ी दे बाद जब खीर एकदम गाढ़ी हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर 5 मिनट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें. 

 

TOPICS:
Advertisement
Advertisement