scorecardresearch
 

IND vs NZ Final: फाइनल से पहले अहमदाबाद में माही की एंट्री, ब्लैक लुक में दिखा कूल अंदाज

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज टी20 फाइनल से पहले महेंद्र सिंह धोनी पहुंच गए हैं. वो सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आए.

Advertisement
X
विश्वकप फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंचे माही (Photo: ANI/X)
विश्वकप फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंचे माही (Photo: ANI/X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले अहमदाबाद का माहौल पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है. इस रोमांचक टी20 फाइनल मैच से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए.

धोनी का दिखा कूल लुक

ब्लैक टीशर्ट और अपने सिग्नेचर कूल अंदाज में धोनी जैसे ही बाहर निकले, फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी. माना जा रहा है कि धोनी फाइनल मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद रहकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगे. उनकी सादगी और स्टाइलिश एंट्री की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. धोनी का इस दौरान ऑल ब्लैक लुक नजर आया. उन्होंने काली रंग की टीशर्ट के साथ काली पैंट, साथ ही हाथ में ब्लैक वॉच पहनी हुई थी. 

सेमिफाइनल में भी मौजूद थे धोनी

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 रनों से जीत हासिल की. गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ VIP बॉक्स में नजर आए थे. फैन्स को उम्मीद थी कि फाइनल के लिए भी महेंद्र सिंह धोनी अहमदाबाद में मौजूद रहेंगे और अब चूंकि धोनी पहुंच चुके हैं और स्टेडियम फैन्स का उत्साह देखने वाला होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement