scorecardresearch
 

Independence Day 2024: Independence Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने पहना नारंगी-हरे रंग का साफा, पिछले 5 सालों में ऐसा रहा उनका ड्रेसअप

धानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उनका ड्रेसअप हमेशा की तरह काफी अच्छा रहा. पिछले 5 सालों में पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर किस कलर के आउटफिट्स पहने, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.

Advertisement
X
Pm modi
Pm modi

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया. लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पीएम मोदी का ड्रेसअप काफी खास होता है जो इस बार भी था. आज प्रधानमंत्री मोदी ने सफेद कुर्ता और मैचिंग के पायजामा के साथ नीली जैकेट पहनी थी जिसे नारंगी और हरे रंग के साफे के साथ कैरी किया था. पिछले पांच सालों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कौन-कौन सी ड्रेस पहनीं, इस बारे में देख लीजिए.

स्वतंत्रता दिवस: 2023

77वें स्वतंत्रता दिवस (2023) में प्रधानमंत्री ने राजस्थानी शैली की एक शानदार मल्टीकलर पगड़ी पहनी थी जिसमें लाल, पीला, हरा, नीला रंग था. यह मल्टीकलर की पगड़ी को उन्होंने ऑफ-व्हाइट कुर्ता, सफेद पायजामा और एक पॉकेट स्क्वायर वाली नेवी ब्लू जैकेट के साथ कैरी किया था.

स्वतंत्रता दिवस: 2022

स्वतंत्रता दिवस 2022 पर लाल किले से लगातार नौवां भाषण देते हुए पीएम मोदी ने व्हाइट कलर की पगड़ी पहनी थी जिस पर राष्ट्रीय ध्वज के तीन कलर ऑरेंज, सफेद और हरे रंग का था. इसे उन्होंने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा के साथ पाउडर ब्लू शेड जैकेट के साथ कैरी किया था.

स्वतंत्रता दिवस: 2021

अपने 8वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भगवा कलर की पगड़ी पहनी थी जिस पर लाल-गुलाबी छोटे-छोटे प्रिंट बने हुए थे. इसे उन्होंने ऑफ व्हाइट कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा, नीली जैकेट और स्टोल के साथ कैरी किया था.

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस: 2020

2020 में पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम रंग का साफा पहना था. प्रधानमंत्री ने 'साफा' को हाफ स्लीव ऑफ व्हाइट कुर्ता और फिटेड चूड़ीदार पायजामा के साथ कैरी किया था. उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला एक सफेद दुपट्टा भी पहना था जिसका इस्तेमाल उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपना मुंह और नाक को ढकने के लिए किया था.

स्वतंत्रता दिवस: 2019

2019 में लाल किले पर उनके पहनावे में परंपरा और आधुनिकता का मिश्रण देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने पीले, लाल, हरे और नारंगी रंग की मल्टीकलर पगड़ी पहनी थी. पगड़ी के साथ उन्होंने स्टोल भी कैरी किया था. पगड़ी को उन्होंने व्हाइट रंग के हाफ स्लीव्स कुर्ता और पायजामा के साथ कैरी किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement