scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

सोनम कपूर ने गोद भराई में लहंगा पहन फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डीपनेक ब्लाउज ने लुक को बनाया ग्लैमरस

Sonam kapoor (Photo: ITG)
  • 1/10

बॉलीवुड की फैशनेबल डीवा और एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं. अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने से पहले सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने मुंबई स्थित अपने घर पर गोद भराई की रस्म रखी. गोद भराई की रस्म में सोनम का परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म‑फैशन इंडस्ट्री के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए. 

सोनम कपूर ने हमेशा की तरह इस मौके पर भी अपने स्टाइल और फैशन चॉइस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.

(All Photo: Instagram/SonamKapoor)

Sonam Kapoor
  • 2/10

सोनम की गोद भराई की वायरल होती तस्वीरों में उनका स्टाइलिश अंदाज साफ झलक रहा है. उन्होंने गोद भराई के लिए  चमक‑दमक वाला आउटफिट पहनने की बजाय, कढ़ाईदार लहंगा पहनना चुना. उनका ये लहंगा स्टाइलिश होने के बावजूद भी बहुत आरामदायक और रिलैक्स लग रहा था. तस्वीरों में देखने से साफ पता लग रहा है कि सोनम का ये आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.

Sonam Kapoor
  • 3/10

अपनी गोद भराई के खास मौके के लिए सोनम कपूर ने लाइम‑ग्रीन लहंगा और मैचिंग केप पहना था. लहंगे पर फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो इसे खूबसूरत लुक दे रही थी.  इसके साथ ही इसका सिल्हूट फ्लूइड था, जो इसे आरामदायक बना रहा था. सोनम ने केप को कंधों पर ड्रेप किया था, जिससे उनका लुक मॉडर्न और स्टाइलिश दोनों नजर आया.

Advertisement
Sonam Kapoor
  • 4/10

एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ डीपनेक एंब्रॉइडर्ड ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक को ग्लैमरस बनाने का काम कर रहा था. उन्होंने इसके साथ दुपट्टा भी कैरी किया था, जिसे उन्होंने सिंपल पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया था. सोनम के साथ तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं. आनंद ने सोनम को कॉम्प्लिमेंट करते हुए गोल्डन कलर का कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहनी थी. दोनों को तस्वीरों में हंसते हुए पूजा करते देखा जा सकता है.

Sonam Kapoor
  • 5/10

सोनम ने अपने लुक को मिनिमल एक्ससेरीज के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने अपने बालों को स्लीक बन में बांधा हुआ था. जूलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, स्टैक्ड बैंगल्स और रिंग्स पहनी थी.  उन्होंने लुक के साथ छोटी सी लाल बिंदी और लाल लिपस्टिक लगाई हुई थी, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी. सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है.

Sonam Kapoor
  • 6/10

सोनम की गोद भराई में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद रहीं. करीना कपूर खान, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, अनिल कपूर से लेकर भूमि पेडनेकर तक सोनम की गोद भराई में शामिल हुए. सभी को ट्रेडिशनल लुक्स में देखा गया. 

Kareena Kapoor (Photo: Yogen Shah)
  • 7/10

करीना ने सोनम कपूर की गोद भराई में शामिल होने के लिए Aavidi by Dimple का टर्कॉइज ब्लू चंदेरी सूट पहना था, जिसमें साइड पर डार्क ब्लू पैनल और नेकलाइन-बॉर्डर पर गोल्डन गोटा पट्टी वर्क इसे खास बना रहा था. उन्होंने इसे आरामदायक बेज पैंट के साथ स्टाइल किया, जो आउटफिट को ट्रेंडी लुक दे रही थी. लुक को कंप्लीट करने के लिए करीना ने लटकते ईयररिंग्स, चूड़ियां और गोल्डन इंडियन हील्स पहनी. इस सूट की कीमत लगभग 15,500 रुपये का है और हील्स 5,699 रुपये की है.

(Photo: Yogen Shah)

Khushi Kapoor (Photo: Instagram/YogenShah)
  • 8/10

खुशी कपूर ने बहन सोनम कपूर की गोदभराई के लिए Raw Mango की कीर्ति बांधेज साड़ी पहनी है, जिसमें पीला और ऑफ‑वाइट कॉम्बिनेशन है. उन्होंने साड़ी को कस्टमाइज्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो लुक को परफेक्ट फिट देता है. वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

Anil kapoor
  • 9/10

सोनम कपूर के पिता और अभिनेता अनिल कपूर, गोद भराई में बेहद स्टाइलिश नजर आए. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट के नीले कुर्ते को क्रीमी पायजामा के साथ पहना था, जो इस कलरफुर प्रिंट को परफेक्ट कॉन्ट्रास्ट दे रहा था. उनके आउटफिट को ब्राउन शूज और राउंड सनग्लासेस ने और भी स्टाइलिश बना दिया था. 

(Photo: Yogen Shah)

Advertisement
Arjun Kapoor, Sonam Kapoor and anshula kapoor
  • 10/10

सोनम कपूर की गोद भराई में भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर भी पहुंचे थे. दोनों को ट्रेडिशनशल लुक में देखा गया था. अर्जुन ने लाल रंग के कुर्ते के साथ वाइट पायजामा पहना हुआ था, वहीं अंशुला को बेज कलर के अनारकली सूट में देखा गया. अंशुला के कुर्ते पर पर्पल कलर का बॉर्डर था, जो इसे खूबसूरत बना रहा था.

Advertisement
Advertisement