Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्री पर आस्था और परंपरा का खास महत्व होता है और इस दिन भगवान शिव के सभी भक्त उनको खुश करने के लिए पूजा, व्रत करते हैं. इस दिन भक्त पूरे दिन उपवास रखते हैं और महादेव की पूजा और भजन करते हैं. अगर आप भी इस शिवरात्री व्रत और पूजा करने वाले हैं तो इस खास दिन पर रंगों का भी ध्यान देने की जरूरत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि काला रंग नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है, इसलिए इस दिन इस रंग के कपड़े पहनने से पूरी तरह स परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं कि शिवरात्री के दिन कौन-से रंगों के कपड़े पहनने चाहिए.
(Photo: Pixabay)
शिव भक्ति में सात्विकता, शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा को सर्वोपरि रखा जाता है, शास्त्रों और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को शांत, सौम्य और प्राकृतिक रंग अधिक प्रिय हैं, इसलिए इस पावन पर्व पर ऐसे रंगों के कपड़े पहनने चाहिए जो मन और आंखों दोनों को ही आराम दें. माना जाता है कि सही रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से महादेव की विशेष कृपा मिलती है.
(Photo: Pexels)
भगवान शिव को सफेद रंग पसंदीदा माना जाता है और इसलिए महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है. सफेद रंग पवित्रता, शांति और सात्विक ऊर्जा का प्रतीक है, यह रंग शिव के वैराग्य और तपस्या की भावना को भी दर्शाता है. सफेद कपड़े पहनकर व्रत और रुद्राभिषेक करने से मन शांत रहता है, गंदे विचार दूर होते हैं.
(Photo: Pexels)
भगवान शिव को भस्म, चंदन और गंगा जल का चढ़ाया जाता है और इस वजह से हल्का पीला या क्रीम रंग के कपड़े भी आप इस दिन पहन सकते हैं. पीला रंंग ज्ञान, पॉजिटिविटी और शुभता का प्रतीक माना जाता है. पीले रंग के कपड़े पहनकर अगर आप महादेव की पूजा करते हैं तो इससे आपको सुख, समृद्धि और मानसिक स्थिरता की प्राप्ति होती है.
(Photo: Pexels/freepik)
सफेद, पीले के अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े भी पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नेचर, बैलेंस और नई जिंदगी को दर्शाता है. भगवान शिव के प्राकृतिक स्वरूप और कैलाश पर्वत की हरियाली को हरा रंग दिखाता है, इसलिए आप इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनते हैं, तो स्वास्थ्य, शांति और पारिवारिक सुख बढ़ोत्तरी होती है.
(Photo: Pexels)
महारशिवरात्री के दिन आप हल्का नीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं, जो भगवान शिव के नीलकंठ रूप की याद दिलाता है. नीला रंग धैर्य, गहराई, आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है. इस रंग के कपड़े पहनकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से डर और स्ट्रेस से राहत मिलती है.
(Photo: Pexels)
महाशिवरात्रि पर लाल और गहरे रंगों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लाल रंग को गुस्से का प्रतीक भी माना जाता है, इस दिन खासतौर पर काले रंग के कपड़ बिल्कुल नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इस रंग को भगवान शिव नापसंद करते हैं.
(Photo: Pixabay/Pexels)