Viral Jokes in Hindi: हंसी खुशी के माहौल में इंसान का अच्छा विकास होता है. इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, साथ ही हम बेहतर जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं. साफ इससे हमारी प्रोफेशनल ग्रोथ भी होती है. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये सिलसिला.
1) चिंटू ने पत्नी को टोका - तुम कितनी फिजूलखर्ची करती हो...!
पत्नी पलट कर बोली - और जो आप करते हो वो...?
चिंटू - कौन सी फिजूलखर्ची...?
पत्नी - कब से अपनी एलआईसी की किश्तें भर रहे हो, आज तक काम आई...?
2) पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया- हेलो... खाने में क्या है...?
पत्नी - जहर
पति - तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना, मैं देर से आऊंगा...!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi
3) कंजूस महिला दुकानदार से- ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए...!
दुकानदार नौकर से- मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो...!
4) राह चलते कटप्पा के मिलने पर बिट्टू ने पूछा
बिट्टू- कटप्पा, पगले ...तुमने बाहुबली को आखिर क्यों मारा ??
कटप्पा- यम्मा नल्ला, निम्मडा..साळगुन्ना अन्ना. कोण्णल्लो कुडड्डा...
थेल्लमी...मारपिंडा नेरुल्ला विकाना मुदक्कळ येल्ले...
अंड वेंकटा नारकूंडा भुम्मले..म्चा...उणु कास्था चेन्नै यल्ला ...
बिट्टू- oohhooooo...ये बात थी... फिर तो सही किया तुमने.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)