scorecardresearch
 

Viral jokes: 'भाईचारा' पर छात्र ने बनाया ऐसा वाक्य, सुनते ही टीचर ने की धुनाई

Viral Jokes in Hindi: खुश रहने से इंसान का स्वास्थ और मानसिक स्थिति दोनों ही ठीक रहता है. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने मुस्कुराने का सिलसिला.

Advertisement
X
Viral Jokes in Hindi
Viral Jokes in Hindi

Viral Jokes in Hindi: यदि आप हंसने खिलखिलाने की आदत डाल लें तो आप खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं. साथ ही सुबह-शाम आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहे तो आप मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहते हैं. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कई मजेदार जोक्स. 

1) एक बार एक स्कूल मे आग लग गई, स्कूल की छुट्टी हो गई...!
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...!
लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था...!
टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा -
बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो...?
लड़का बोला - आग से स्कूल ही तो जला है...!
मास्टर तो सारे बच गए...!
कल पार्क मे बैठाकर पढ़ाने लगेंगे...!

2) अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ...?
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए.
फिर टीचर ने की जमकर धुनाई!

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

Advertisement

3) गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल...!
बिट्टू (कैलेंडर फाड़ते हुए) ले भाई...!
पूरा 'महीना' ही रख ले...!

4) पतिदेव बेडरूम में बैठे लैपटॉप पर काम रहे थे...!
पास ही बेड पर आराम से लेटी हुई पत्नी मोबाइल में व्यस्त थी...!
अचानक पति के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसेज किया
रिंगटोन बजी, फोन फ्रीज के ऊपर चार्जिंग पर लगा था...!
पति झपट कर मोबाइल के पास पहुंचा और चेक किया, तो उस पर पत्नी का मैसेज आया था...!
'आते हुए फ्रिज में से पानी की बोतल उठाते लाना' तुम्हारी अपनी...!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Advertisement
Advertisement