scorecardresearch
 

Jokes in Hindi: जब दर्जी की बात सुनकर खाली हो गई पूरी बस, चुटकुला पढ़कर खूब हंसेंगे आप

हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (18 मार्च) फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
Hindi Viral Joke
Hindi Viral Joke

> डॉक्टर ने बुजुर्ग पेशेंट को न्यूरोलॉजिस्ट को रेफर करते हुए कहा- बाबा एक बार दिमाग वाले डॉक्टर को दिखा लो
बुजुर्ग उठते हुए बोले- हमें तो लगा था कि आपके पास भी होगा...

 

> एक दोस्त दूसरे दोस्त से कहता है-
अगर 35-36 की उम्र तक तुम
किसी के बाबू-शोना नहीं बन पाए तो
समझ लो तुम सिर्फ
जनगणना के लिए ही पैदा हुए हो...

 

> चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी हर बार होते-होते टूट जाती
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंचा और बोला- कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही है
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो!

 

> सोनू और मोनू दर्जी की दुकान में काम करते थे
सोनू दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा, उसके पास मोनू का फोन आया
सोनू ने फोन उठाया और बोला-  तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!

Advertisement

 

> सोनू (मोनू से)- यार ये रैगिंग किसे कहते हैं?
मोनू- ये जो तुम अपनी पत्नी को हर मैरिज एनिवर्सिरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर गिफ्ट देते हो ना
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं.....

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> संजू- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता
बंटी- हां, तो खर्चा देना बंद कर दे
संजू- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती!


> पिंटू- पापा मुझे मैडम रोज मार लगाती हैं
पापा- तू डर मत बेटे, तू तो शेर का बच्चा है
पिंटू- मैडम भी यही कहती हैं
पापा- क्या?
पिंटू- ना जाने किस जानवर की औलाद है
कुछ पढ़ता ही नहीं!

 

> चिंटू- यार तूने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
पिंटू- नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे, तो मैं बोला- तीन रुपये की और काट दे!

 

> टिंकू- मेरा एक दोस्त मुझसे हमेशा कहता था कि भाई कुछ अलग करके दिखा
मिंकू- फिर तूने क्या किया?
टिंकू- मैंने उसकी गर्लफ्रेंड को उससे अलग करवा दिया,
अब जूते लेकर मुझे ढूंढ रहा है!

 

> दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं 
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं.

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement