scorecardresearch
 

Jokes: चालाक कैदी ने आखिरी इच्छा बताकर रुकवाई अपनी फांसी, चुटकुले पढ़ लगाएंगे ठहाके

Hindi Chutkule: हंसने से हमारा रक्त संचार ठीक रहता है. साथ ही, हमारे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ती है, जिससे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. 

Advertisement
X
Jokes In Hindi
Jokes In Hindi

Jokes 2022: Chutkule in Hindi: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में हंसना-मुस्कुराना अहम भूमिका निभाते हैं.इसीलिए परेशानियों के बीच भी हमे हंसते रहना चाहिए. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

> हिंदी की क्लास चल रही थी
टीचर ने पूछा- कविता और निबंध में क्या अंतर होता है?
गटरू- प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द कविता होता है
और पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है.
टीचर की आंखों में आंसू आ गए,
उन्होंने उस लड़के को क्लास का मॉनीटर बना डाला.

> कल तुम्हें फांसी होगी..., बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं.
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है.
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा.

> पत्नी-  आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी.
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ.
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर.
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है. 

Advertisement

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Advertisement
Advertisement