scorecardresearch
 

Jokes: बेटा क्या करते हो? चाचा के सवाल पर भतीजे का ऐसा जवाब सुन खिलखिला उठेंगे आप

मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हंसने से हमारी बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है. हंसना एक प्राकृतिक व्यायाम है. जब हम हंसते हैं तो हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है. इसलिए हंसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते रहना सभी के लिए जरूरी है.

Advertisement
X
Jokes
Jokes

> एक दर्जी बस में चढ़ा तो उसके पास फोन आया
फोन उठाते ही बोला- तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!

> टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
सोनू- आम, केला, अमरूद
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले.

> एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पति को मजाक सूझा...
पति - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पत्नी भी कम नहीं थी…
बोली, “ससुर जी नमस्ते”.

> भाईसाहब आजकल की जनरेशन की कॉन्टेक्ट लिस्ट देखकर डर ही लगता है.
‘Mummy New’..... ‘Papa 2’
ये क्या है भाई?

> दादी को गीता पढ़ते देख पोते ने अपनी मां से पूछा.
मां दादी कौन सी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं?
मां - बेटा ये फाइनल ईयर की तैयारी कर रही हैं.

> सुरेश की मां की तबीयत खराब हुई,
वह उन्हें लेकर अस्पताल गया...
डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे!
सुरेश वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा- हे भगवान अब क्या होगा.
मेरी मां तो अनपढ़ है.

Advertisement

पत्नी ने पूछा- Google मेल होता है या फीमेल? पति का जवाब सुनकर उड़े होश!

> टीचर राजू से - बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है...?
राजू- जेबरा
टीचर- वो कैसे?
राजू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना.

> चाचा- बेटा क्या करते हो?
भतीजा- नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं.
चाचा - सोशल वर्कर हो?
भतीजा- नहीं चाचा जी, फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं.

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement
Advertisement