scorecardresearch
 

Funny Jokes: डॉक्टर ने मरीज से पूछा हालचाल, मिला ऐसा जवाब, सुनकर छूट जाएगी हंसी

Jokes In Hindi: जो लोग रोजाना हंसते हैं उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. हंसने से हमारे ब्लड वेसल्स अच्छे से काम करते हैं. जिससे दिल का दौरा पड़ने से बचा जा सकता है. नीचे दिए गए चुटकुलों को पढ़ हो जाएं लोटपोट.

Advertisement
X
Viral Chutkule
Viral Chutkule

Chutkule in Hindi: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हंसने-मुस्कुराने की अहम भूमिका होती है.इसीलिए परेशानियों के बीच भी हमे हंसते रहना चाहिए. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

> पत्नी बादाम खा रही थी.
पति बोला मुझे भी टेस्ट कराओ.
पत्नी ने एक बादाम दे दिया.
पति- बस एक.
पत्नी हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है.

 

'कौन बनेगा करोड़पति' में मुझसे 5 करोड़ का सवाल पूछा गया,
आपकी नज़र में दुनिया की सबसे खतरनाक महिला कौन है?
कसम से मैंने 5 करोड़ को ठोकर मार दी पर 
नाम नहीं बताया क्यों कि शाम को घर भी जाना था.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> पत्नी- मेरी ये समझ में नहीं आता कि कई साल से मैं करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही,
फिर भी तुम अच्छे खासे कैसे बने हुए हो?
पति- मैं बहुत नियम संयम से रहता हूं इसीलिए.
पत्नी- मुझे बेवक़ूफ समझ रखा है क्या ?
सच सच बताओ वह कौन है?
जो तुम्हारे लिए करवा चौथ का व्रत रखती है.

Advertisement

 

> सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
टिंकू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते.
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा.
सेल्समेन बेहोश.

 

> डॉक्टर- अब क्या हाल है?
मरीज- पहले से ज़्यादा खराब है.
डॉक्टर- दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं दवाई की शीशी तो भरी हुई थी. 
डॉक्टर- मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आप ने दी तो मैंने लेली.
डॉक्टर- बेवकूफ दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी. 
डॉक्टर- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज़- नहीं जी पीलिया तो मुझे था.
डॉक्टर- बेहोश.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement
Advertisement