scorecardresearch
 

वो नदियां, जिनके पानी में बहता है गोल्ड! लोग हर महीने निकाल लेते हैं कई ग्राम सोना

क्या आप जानते हैं दुनिया में कई ऐसी नदियां हैं, जिनकी मिट्टी में सोना भी पाया जाता है और वहां के लोग नदी से सोना निकालते हैं.

Advertisement
X
अफगानिस्तान की कुनार नदी से लोग सोना निकाल रहे हैं.  (Photo: AFP)
अफगानिस्तान की कुनार नदी से लोग सोना निकाल रहे हैं. (Photo: AFP)

अफगानिस्तान से कुछ लोगों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वे नदी से सोना निकालते दिख रहे हैं. ये पूर्वी अफगानिस्तान की कुनार नदी के वीडियो हैं. यहां लोग जीवनयापन करने के लिए नदी से सोना छान रहे हैं. वे पूरे दिन नदी की मिट्टी को छान रहे हैं और उसमें सोना खोज रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो एक महीने में कई ग्राम सोना यहां से निकाल लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं सिर्फ अफगानिस्तान की कुनार नदी ही नहीं, बल्कि दुनिया में कई नदियां ऐसी हैं, जहां पानी के साथ सोना भी बहता है और लोग वहां सोना निकालते हैं. तो जानते हैं उन नदियों के बारे में... 

पाकिस्तान में भी लोग निकालते हैं सोना

पाकिस्तान में लोग सिंधु नदी से सोना निकालते हैं. गिलगिट-बल्टिस्तान और ज़िला दियामीर में जो लोग नदी से सोना निकालने का काम करते हैं, उन्हें आमतौर पर 'सोनेवाल कबीले' के नाम से जाना जाता है. पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में सिंधु नदी से लोग सोना निकालते हैं. अब तो हालात ऐसे हैं कि लोग मशीन की मदद से सोना निकालने का काम कर रहे हैं. लगभग 3,180 किलोमीटर लंबी सिंधु नदी तिब्बत की मानसरोवर झील से निकलती है और पाकिस्तान के मैदानों को सींचती हुई अरब सागर में जाती है.  कुछ लोगों के लिए यह नदी सचमुच सोना उगलती है और इसी से उनकी रोज़ी-रोटी जुड़ी है.

क्लोंडाइक नदी

कनाडा की क्लोंडाइक नदी अपनी तलहटी में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले सोने के लिए प्रसिद्ध है.  साल 1896 में यहां सोना मिलने के बाद 'क्लोंडाइक गोल्ड रश' शुरू हुआ, जिसमें हजारों लोग अमीर बनने की चाह में यहां पहुंचे. आज भी यहां बोनान्जा क्रीक जैसी सहायक नदियों में सोने के बारीक कण रेत से छाने जाते हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)

अमेरिकन रिवर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक अमेरिकन नदी है, जिसे गोल्ड रश के लिए जाना जाता है. यहां भी लोग नदी की रेत से सोना निकालते हैं. यहां के दक्षिण फोर्क में जेम्स मार्शल ने पहली बार सोना खोजा था. आज भी पारंपरिक गोल्ड पैनिंग और मशीनों के जरिए नदी के तल से सोने के बारीक कण और टुकड़े निकाले जाते है. 

फ्रेजर नदी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया की फ्रेजर नदी में सोना निकालने की बात कही जाती है. जहां आज भी शौकिया तौर पर लोग नदी के किनारों से सोना निकालते हैं. इस नदी के किनारों और इस नदी की सहायक नदियों से आज ही सोना निकलता है. 

राइन नदी

राइन नदी के पानी और रेत में प्राकृतिक रूप से सोने के बारीक कण पाए जाते हैं, जिन्हें सदियों से लोग पारंपरिक तरीकों से छानकर निकालते आ रहे हैं. स्विट्जरलैंड के पास राइन नदी के हिस्सों में ये काम काफी लोकप्रिय है और यहां जो पर्यटक भी आते हैं, वो भी सोना खोजते हैं. 

मिसौरी नदी

अमेरिका की मिसौरी नदी में 19वीं सदी से सोने के बारीक कण मिलने का इतिहास रहा है. स्थानीय लोग और पर्यटक आज भी 'एल डोराडो बार' जैसे क्षेत्रों में रेत छानकर सोना निकालते हैं. यहां ज्यादा सोना नहीं निकलता है और कभी कभार यहां नदी में नीलम भी मिल जाते हैं. 

Advertisement

अफ्रीका की कई नदियों में है सोना

अफ्रीका में मडागास्कर की माजिलू नदी में लोग रेत छानकर सोना निकालते हैं. इसके अलावा, पश्चिम अफ्रीका के घाना में अंकोब्रा, ऑफिन, प्रा, बिरिम और टानो नदियों में सोना निकाला जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement