आजकल हर कोई अपने घर को सुंदर और अलग दिखाना चाहता है, लेकिन महंगे इंटीरियर और डेकोरेशन आइटम्स हर किसी के बजट में नहीं होते. ऐसे में लोग सस्ते और क्रिएटिव ऑप्शन ढूंढते हैं, जो कम खर्च में अच्छा लुक दे सकें. इसी बीच फेसिंग ईंट तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है. खास बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ लगभग 10 रुपये होती है, लेकिन इससे घर को बहुत आकर्षक बनाया जा सकता है.
आमतौर पर फेसिंग ब्रिक्स या एक्सपोज्ड ब्रिक कहा जाता है. ये ईंटें स्मूद (चिकनी) और फिनिश्ड होती हैं. इनका रंग पहले से ही अच्छा (लाल, ब्राउन, येलो आदि) होता है. इन्हें लगाने के बाद प्लास्टर या पेंट की जरूरत नहीं पड़ती. इनके कुछ आम नाम फेसिंग ब्रिक, एक्सपोज़्ड ब्रिक, डिजाइनर ब्रिक्स, आर्किटेक्चर ब्रिक्स कहते हैं. कुछ लोग इन्हें टेक्सचर ब्रिक्स भी कहते हैं. इसकी काफी खासियत है. दीवार को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देती हैं, मेंटेनेंस कम होता है.
क्या है फेसिंग ब्रिक?
फेसिंग ब्रिक एक खास तरह की डिजाइनर ईंट होती है, जो आम ईंटों से थोड़ी अलग होती है. इसे बनाने में मिट्टी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि वेस्ट मटेरियल यानी बेकार चीजों को रिसाइकिल करके तैयार किया जाता है. यह ईंट कम समय में बन जाती है और इसका टेक्सचर पहले से ही इतना अच्छा होता है कि इसे ज्यादा पेंट या फिनिशिंग की जरूरत नहीं पड़ती.
क्यों हो रही है इतनी पॉपुलर?
सबसे बड़ा कारण इसकी कम कीमत है. जहां दीवारों को सजाने के लिए महंगे टाइल्स या वॉल पैनल हजारों रुपये में आते हैं, वहीं फेसिंग ब्रिक बहुत सस्ती पड़ती है. इसके अलावा यह काफी मजबूत भी होती है, इसलिए लंबे समय तक खराब नहीं होती. इसका देसी और रस्टिक लुक आजकल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, खासकर उन लोगों को जो अपने घर को थोड़ा अलग और ट्रेंडी बनाना चाहते हैं.
मजबूती और टिकाऊपन
फेसिंग ब्रिक्स सिर्फ दिखने में ही अच्छी नहीं होती, बल्कि यह बहुत मजबूत भी होती है. कहा जाता है कि यह सामान्य ईंटों से कई गुना ज्यादा मजबूत हो सकती है. इसलिए इसे सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि छोटे-मोटे निर्माण कार्य में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक बार लगाने के बाद यह लंबे समय तक चलती है.
पर्यावरण के लिए फायदेमंद
आज के समय में पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है. फेसिंग ईंट इस मामले में भी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इसे बनाने में वेस्ट मटेरियल जैसे फाउंड्री डस्ट और रीसाइकल्ड प्लास्टिक का उपयोग होता है. इसमें पानी या कोयले की जरूरत बहुत कम होती है, जिससे प्रदूषण भी कम होता है. साथ ही, मिट्टी की बचत होती है, जो खेती के लिए जरूरी होती है.
घर सजाने में लोग कर रहे इस्तेमाल
अगर आप अपने कमरे की एक दीवार को खास बनाना चाहते हैं, तो फेसिंग ब्रिक्स से एक्सेंट वॉल बना सकते हैं. इससे पूरा कमरा अलग और स्टाइलिश दिखने लगता है. यह तरीका लिविंग रूम और बेडरूम दोनों के लिए अच्छा है. इसके अलावा गार्डन या बालकनी को सुंदर बनाने के लिए भी यह ईंट बहुत काम आती है. आप इससे पाथवे, पौधों के लिए बॉर्डर या प्लांट स्टैंड बना सकते हैं. इससे जगह को नेचुरल और क्लासी लुक मिलता है. अगर आप खुद कुछ बनाने का शौक रखते हैं, तो फेसिंग ब्रिक्स से छोटे-छोटे फर्नीचर भी बना सकते हैं. जैसे टेबल, बेंच या शेल्फ. यह सस्ता भी पड़ता है और देखने में यूनिक भी लगता है.
इसके अलावा आजकल कैफे स्टाइल इंटीरियर काफी ट्रेंड में है. म इससे घर को मॉडर्न और देसी दोनों तरह का लुक मिलता है. कुल मिलाकर, फेसिंग ईंट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम खर्च में अपने घर को सुंदर बनाना चाहते हैं. यह सस्ती है, मजबूत है और पर्यावरण के लिए भी अच्छी है. अगर आप अपने घर में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह ईंट एक अच्छा विकल्प हो सकती है.