दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की पुरानी समस्याओं पर खुलकर बात की. 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे दिल्ली में 8 घंटे तक के पावर कट होते थे और बिजली के बिल महंगे आते थे.