सरकार ने भले ही प्रवासी मजदूरों के लिए राहत पैकेज का एलान किया है, लेकिन आज भी आप घर लौटते मजदूरों की हालत देखेंगे तो सहम उठेंगे. खासकर आगरा के पास से आई एक तस्वीर में एक मां और उसके मासूम की मजबूरी का हैरान करने वाला सबूत दिखा. एक मजबूर मां का मजबूर मासूम सूटकेस ट्रॉली पर ही पड़ा हुआ अपनी मंजिल की ओर बढ़ा चला जा रहा है. 5-6 साल का ये बच्चा पेट के बल ही ट्रॉली पर लेटा हुआ है और उसकी मां उसे चलते हुए खींच रही है. बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा ट्रॉली बैग पर है और आधा हिस्सा सड़क की ओर नीचे लटका हुआ. देखिए ये वीडियो.
A picture from Agra showed shocking evidence of the compulsion of a mother and her innocent child. A mother and her innocent kid laid on a suitcase trolley are moving towards their home. This 5-6-year-old child is lying on the trolley and his mother is pulling him while walking on the road. Half of the body of the child is on a trolley bag and half of it hangs down the road. Watch this video.