बिहार के सहरसा में STET की परीक्षा के दौरान हंगामा मच गया. समय पर पेपर शुरू ना होने से अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई और बवाल कटा दिया. हालात बेकाबू हुए तो पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. छात्राओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जवाब में पुलिस को भी लाठी भांजनी पड़ी. हालांकि कुछ देर में मामला शांत हुआ तो दोबारा परीक्षा कराई गई.