एंटी रेप कानून पर सभी दलों के बीच सहमति बनाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. कैबिनेट से पास हो चुके इस बिल के प्रावधानों पर कुछ पार्टियों में मदभेद है. मसलन, बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस बिल पर ऐतराज़ उठा रहे हैं. जबकि बहुजन समाज पार्टी समर्थन में है. बाक़ी दलों का नज़रिया भी आज की सर्वदलीय बैठक में ज़ाहिर हो जाएगा. कानून पर सहमति बनी तो इसे संसद में पास कराया जाएगा.