scorecardresearch
 

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के इन इलाकों में अगले 3 दिन ओले-बारिश की संभावना, जानें केदारनाथ का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए बारिश की संभावना जताई है. देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में 9 मई तक बारिश की संभावना है. वहीं, इन इलाकों में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान 11 से 13 के बीच और अधिकतम तापमान 27 से 32 के बीच रह सकता है.

Advertisement
X
Uttarakhand Weather (Photo-PTI)
Uttarakhand Weather (Photo-PTI)

उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तापमान बढ़ने लगा है लेकिन उत्तराखंड में अब भी ओले-बारिश के आसार बने हुए हैं. ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर कम पड़ता नजर आ रहा है. हालांकि, मई वाली चिलचिलाती गर्मी से अभी भी राहत है. 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए बारिश की संभावना जताई है. देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड में 9 मई तक बारिश का अलर्ट है. IMD के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 7 मई यानी कल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की गर्जना के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है.

तापमान की बात करें तो इन इलाकों में अगले 3 दिन न्यूनतम तापमान 11 से 13 के बीच और अधिकतम तापमान 27 से 32 के बीच रह सकता है. हालांकि, रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बता दें कि 7 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा और 9 मई तक ये पूरी तरह वापसी कर लेगा.

Advertisement

केदारनाथ के मौसम का हाल

उत्तराखंड के बिगड़े मौसम का असर केदारनाथ यात्रा पर भी पड़ता नजर आ रहा है. इसके लिए 5 मई तक नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि, अब मौसम में कुछ सुधार है लेकिन बारिश के आसार अभी भी हैं. केदारनाथ में आने वाले हफ्ते में भी बारिश के आसार बने हुए हैं.

Kedarnath Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, केदारनाथ में 11 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान -11 से -13 के बीच रह सकता है और अधिकतम तापमान -2 से कम होकर 1 तक पहुंच सकता है.

 

Advertisement
Advertisement