scorecardresearch
 

उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, श्रीनगर में उतारना पड़ा

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों के चलते पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Advertisement
X
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई. (Photo: Pixabay)
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई. (Photo: Pixabay)

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण एहतियातन इसे पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में उतारा गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक कुछ तकनीकी समस्या सामने आई. स्थिति को देखते हुए तुरंत सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया.

इसके बाद हेलीकॉप्टर को श्रीनगर गढ़वाल के जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया गया, राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement