scorecardresearch
 

मसूरी में पुश्ता गिरने से मलबे में दबीं गाड़ियां, नैनीताल में बस फिसली... बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें

उत्तराखंड में कई इलाकों को कल से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मसूरी में होटल का पुश्ता गिरने से चारों तरफ हड़कंप मच गया तो वहीं बारिश के भरे पानी में नैनीताल में बस फिसल गई.

Advertisement
X
Rainfall in Uttrakhand
Rainfall in Uttrakhand

Rainfall in Uttarakhand-Himachal Pradesh: मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही है. कल रात से ही उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं. इस बीच मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास वाल्मीकि मंदिर के सामने स्थित सवाय होटल का एक हिस्सा गिर गया, जिसके मलबे में कई गाड़ियां दब गईं. हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मलबा गिरने के बाद गाड़ियों को दबता देख चारों तरफ हड़कंप मच गया हड़कंप मच गया, जिसके बाद मसूरी प्रशासन के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 1 अप्रैल 2023 को मसूरी में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. कल मसूरी में न्यूनतन तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, देहरादून में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है.

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी देहरादून के मसूरी में हो रही तेज बारिश की वजह से तामपान में भी गिरावट आई है. कल देर रात से हो रही जबरदस्त बारिश के चलते मसूरी का तापमान कम होना शुरू हो गया था. मौसम विभाग की मानें तो पौड़ी हरिद्वार, देहरादून, मसूरी के ऊंचाई वाले इलाकों  में तेज झोकेदार हवाओं के साथ जबरदस्त बारिश हो सकती है जिसको देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. उत्तराखंड के अलावा हिमाचल के भी कई पहाड़ी इलाकों जबरदस्त बारिश को रही है. सतर्कता बरतते हुए IMD द्वारा हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

भारी बारिश के चलते पानी में गिरी बस

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तेज बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. यहां के रामनगर टेड़ा के तिलमती महादेव मंदिर के पास भारी बारिश के कारण बहे पानी में एक बस गिर गई. यह बस रामनगर से दौन पारेवा जा रही थी जिसमें 27 यात्री सवार थे. हालांकि हादसे में किसी को जानमाल का खतरा नहीं हुआ है. ऐसडीएम गौरव चटवाल के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं. नैनीताल में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गरजने के साथ ही जमकर ओले भी गिर रहे हैं. ओले गिरने से गाड़ियों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. घरों की छतें सफ़ेद हो गयी है व तेज बारिश से घरों के अन्दर पानी घुस गया है.

मौसम विभाग द्वारा कल यानी 01 अप्रैल को नैनीताल में आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं. इसके अगले दिन आसामन साफ रहेगा लेकिन इसके बाद फिर मौमस गड़बड़ाने का संभावना जताई जा रही है. 

 

 

 


 

Advertisement
Advertisement