scorecardresearch
 

'50 लाख दो' का दबाव और फिर मौत! शादी के 3 महीने बाद संदिग्ध हालात में मिली विवाहिता की लाश

देहरादून में शादी के तीन महीने बाद विवाहिता कहकशा आलम की मौत के मामले में दहेज हत्या का आरोप लगा है. मायके पक्ष का कहना है कि 50 लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. नेहरू कॉलोनी थाने में पति शहबाज आलम समेत सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
पति-पत्नी की फाइल फोटो.(Photo: Sagar Sharma/ITG)
पति-पत्नी की फाइल फोटो.(Photo: Sagar Sharma/ITG)

उत्तराखंड के देहरादून से दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है. शादी के महज तीन महीने बाद एक विवाहिता की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज में 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में की जा रही है. पुलिस के अनुसार मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद को नामजद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: 'यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है', देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस-वे का वीडियो वायरल

तीन महीने पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन कहकशा आलम की शादी 19 नवंबर 2025 को शहबाज आलम पुत्र यासीन, निवासी रिस्पना नगर, देहरादून के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था.

परिजनों का कहना है कि 18 फरवरी 2026 की रात कहकशा ने अपने भाई को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले सहस्रधारा रोड पर प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. इस मांग को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था.

Advertisement

मौत से पहले भी किया था फोन

बताया जा रहा है कि 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे भी कहकशा ने अपने भाई को फोन किया था. उसने बताया कि उसके पति, सास-ससुर, देवर और ननद पैसे की मांग को लेकर काफी गुस्से में हैं और उस पर दबाव बना रहे हैं.

इसी दिन रात करीब 1:30 बजे कहकशा के पिता को उसके ससुर यासीन का फोन आया और बताया गया कि कहकशा को कुछ हो गया है. सूचना मिलते ही परिजन तुरंत देहरादून पहुंचे और दून अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कहकशा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था.

पति समेत पांच पर हत्या का आरोप

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज आलम, सास खुर्शीदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद कहकशा की हत्या कर दी. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

देहरादून एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की पड़ताल की जा रही है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement