scorecardresearch
 
उत्तर प्रदेश में महंगा हुआ वोल्वो का सफर

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गुरुवार को वॉल्वो और एक्सप्रेस बसों का भी किराया बढ़ा दिया. वॉल्वो का किराया 5.4 पैसे प्रति किमी प्रति सवारी और एक्सप्रेस बसों का 2.5 पैसे प्रति किमी प्रति सवारी बढ़ाया गया है. नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

Advertisement
X
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

अब वॉल्वो से लखनऊ से वाया नोएडा होकर दिल्ली का किराया पहले से 31 रुपये अधिक चुकाना होगा. निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने वॉल्वो एवं एक्सप्रेस बसों के किराये में बढ़ोतरी का सर्कुलर क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेज दिया है.

वॉल्वो के नए किराये की गणना अब 2.19 रुपये प्रति किमी प्रति सवारी और एक्सप्रेस की 1.1 रुपये प्रति किमी प्रति सवारी के रेट से की जाएगी. पहले किराये की गणना 2.13 रुपये एवं एक्सप्रेस की 98.71 पैसे प्रति किमी प्रति सवारी के रेट से की जाती थी.

अब वॉल्वो का लखनऊ से कानपुर और फैजाबाद का किराया क्रमश: पांच एवं आठ रुपये अधिक देना होगा. वहीं निगम की ठेका बस (चार्टर्ड) का किराया भी बढ़ गया है. अब निगम की बस बुक कराने पर 35.62 रुपये प्रति किमी के रेट से किराया चुकाना होगा.

Advertisement
Advertisement