scorecardresearch
 

अमेठी में मंदिर के पुजारी की हत्या, तनावपूर्ण माहौल के चलते पुलिस तैनात

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में शनिवार सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद से ही आसपास के इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

कांग्रेस उपाध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र अमेठी में शनिवार सुबह एक पुजारी की हत्या कर दी गई. इस हत्या के बाद से ही आसपास के इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अमेठी के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के गुन्नौर मोड़ पर के पुजारी की शनिवार तड़के हत्या कर दी गई. प्राथमिक जांच में पुजारी की हत्या लूट के विरोध में की गई लग रही है. पुलिस के अनुसार, पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर उनका शव फेंक दिया गया है.

इस घटना के बाद से ही है. इलाके में फैले तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement