
गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर बनाई गई राज्यों की झांकियों में से उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को पहला स्थान मिला है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे.
राजधानी दिल्ली के राजपथ पर निकाली गईं झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश की ओर से तैयार की गई झांकी अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर मॉडल पर आधारित थी और इसे पहला स्थान मिला है.

यूपी की झांकी के पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया गया जबकि मध्य भाग में राम मंदिर का मॉडल रखा गया था. पहली बार राजपथ पर भगवान राम की झांकी निकली.
जहां अयोध्या सियाराम की
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath)
देती समता का संदेश..
कला और संस्कृति की धरती
धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिलने पर सूचना निदेशक ने उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग और पर्यटन विभाग की टीम को बधाई दी है. विजेताओं को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे.
देखें: आजतक LIVE TV
गणतंत्र दिवस पर यूपी की ओर से निकाली गई झांकी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकारी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के सुअवसर पर आज देश विभिन्न संप्रदायों की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वैभव से अवगत हुआ. उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी में सामाजिक सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत के उत्कृष्टतम उदाहरण की झलक दिखी.'
राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के सुअवसर पर आज देश विभिन्न संप्रदायों की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के वैभव से अवगत हुआ।
— Government of UP (@UPGovt)
उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी में सामाजिक सद्भाव व सांस्कृतिक विरासत के उत्कृष्टतम उदाहरण की झलक दिखी।
पिछले साल राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी घोषित किया गया था. विशेष शिल्प कौशल और संस्कृति विषय पर आधारित असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला. जबकि दूसरे स्थान पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकी रही तथा दोनों को संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया.