scorecardresearch
 

कानपुर में गिरी बहुमंजिला इमारत, 4 मजदूरों की मौत, 12 मलबे से निकले

उम्मीद की जा रही है कि मलबे में करीब 100 मजदूर फंसे हो सकते हैं. मलबे में कई महिला और बच्चों के दबे होने की भी खबर है. घटना स्थल पर कई एम्बुलेंस, पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसर और सेना के जवान पहुंच चुके हैं.

Advertisement
X
कानपुर में गिरी बहुमंजिला इमारत
कानपुर में गिरी बहुमंजिला इमारत

कानपुर में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. पोखरपुर में एक बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए. ताजा जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर तेज गति से राहत कार्य जारी है. राहत कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है. अब तक 4 मजदूरों के मृत पाए जाने की खबर है. 12 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. ये इमारत सपा नेता महताब आलम की बताई जा रही है.

उम्मीद की जा रही है कि मलबे में करीब 100 मजदूर फंसे हो सकते हैं. मलबे में कई महिला और बच्चों के दबे होने की भी खबर है. घटना स्थल पर कई एम्बुलेंस, पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसर और सेना के जवान पहुंच चुके हैं.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सपा के नेता मेहताब आलम की टेनरी का निर्माण हो रहा था. इसी दौरान अचानक धमाके के साथ बिल्डिंग गिर गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement