scorecardresearch
 

Indian Railway: डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के लोगों को होगा लाभ

Indian Railways: लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों के बीच इंडियन रेलवे डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. इस ट्रेन से यूपी बिहार के लोगों को लाभ होगा.

Advertisement
X
Special train between Dibrugarh and Chandigarh
Special train between Dibrugarh and Chandigarh

कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के साथ ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है. इसी क्रम में 5 जुलाई से रेलवे डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 05903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन डिब्रूगढ़ से 05 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा. साथ ही 05904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन चंडीगढ़ से 07 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा.

इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में यात्रियों के लिए एसी सेकेंड क्लास का 01, एसी थर्ड क्लास के 04, स्लीपर क्लास के 11, सेकेंड क्साल के 03 और पेंट्रीकार का 01 कोच होगा.

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग और रूट
ये ट्रेन 05 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को डिब्रूगढ़ से 08.05 बजे प्रस्थान करेगी और न्यू तिनसुकिया, सिमालगुड़ी, मरियानी, फुरकेटिंग जं., दीमापुर, दीफू, लमडिंग, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान, देवरिया, गोरखपुर, गोण्डा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ 13.20 बजे पहुंचेगी.

Advertisement

वहीं, वापसी यात्रा में गांड़ी संख्या 05904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 07 जुलाई, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार को चंडीगढ़ से 23.20 बजे प्रस्थान करेगी और 07.55 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी.
 

 

Advertisement
Advertisement