scorecardresearch
 
पूर्वांचल के 19 जिलों के CMO के बैंक खाते सीज, कर्मचारियों के PF नहीं जमा कराने पर कार्रवाई

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हित को अनदेखी के मामले में पूर्वांचल के 19 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों  (CMO) के बैंक खातों को सीज कर लिया है.

Advertisement
X
32477 कर्मचारियों के पीएफ राशि जमा नहीं कराने का मामला

EPFO के मुताबिक इन 19 जिलों में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 32477 कर्मचारियों के (PF राशि) जमा न कराने की वजह से ये कार्रवाई की गई है. संगठन ने 19 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के बैंक खाते को सीज कर उसमें जमा 39,30,92,543 रुपये की राशि को कर्मचारियों के में जमा कराने का फैसला लिया है.

भविष्य निधि संगठन ने पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीरनगर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर के के बैंक खातों को सीज किया है.

स्वास्थ्य विभाग के इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई गोरखपुर के विजय विक्रम बहादुर सिंह और वाराणसी के क्षेत्रीय आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह तथा सहायक आयुक्त शाहिद इकबाल के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान के तहत की गई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement