scorecardresearch
 

वाराणसी में AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन कार्यकर्ता घायल

वाराणसी के सुंदरपुर में केजरीवाल को बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. केजरीवाल को यहां काले झंडे दिखाए गए.

Advertisement
X
वाराणसी में केजरीवाल का विरोध किया गया
वाराणसी में केजरीवाल का विरोध किया गया

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. सोमवार को जहां काशी पहुंचते ही केजरीवाल को बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं बाद में AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान करीब एक दर्जन 'आप' कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौके पर ही धरने पर बैठ गए हैं.

बता दें कि इससे पहले सुंदरपुर में केजरीवाल को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी दिखाए. बताया जाता है कि अपने नेता के विरोध से नाराज 'आप' कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खि‍लाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भि‍ड़ गए.

एयरपोर्ट पर आप कार्यकर्ताओं को रोका
इसी बीच, जौनपुर से आम आदमी पार्टी के लगभग 100 समर्थकों को बाइक से बाबतपुर हवाई अड्डे की ओर जाते वक्त पुलिस ने रोकने की कोशिश की. इसे लेकर उनके बीच हल्की नोंकझोक भी हुई. हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया.

Advertisement

रविदास मंदिर के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन
केजरीवाल सड़क के रास्ते संत रविदास मंदिर की ओर रवाना हो गए. केजरीवाल लगभग पांच घंटे वहां रहेंगे. मंदिर में दर्शन करने के बाद वह स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे. इसके बाद नेवादा स्थित अपने पार्टी कार्यालय जाएंगे. यहां उनकी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

Advertisement
Advertisement