scorecardresearch
 

तो क्या होटल के बहाने नया आशियाना बनाने की जुगत में हैं अखिलेश?

पार्टी होटल खोलने की बात से इनकार कर रही है. सपा से एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट कर लिखा है विक्रमादित्य मार्ग का 1-ए प्लॉट इंडस्ट्रियल लैंड है और वहां कोई होटल नहीं बल्कि विशिष्ट अतिथि गृह खोलने की योजना है.

Advertisement
X
पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ अखिलेश यादव (फोटो: @yadavakhilesh)
पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ अखिलेश यादव (फोटो: @yadavakhilesh)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लखनऊ में होटल खोलने के प्रस्ताव की सरकारी चिट्ठी लीक हो गई है. इस दस्तावेज में होटल खोलने के लिए अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने एलडीए से इजाजत मांगी है. साथ ही इस होटल का नक्शे को भी एलडीए को सौंपा है.

अखिलेश ने 'हीबीकस हेरिटेज' नाम से होटल खोलने का प्रस्ताव लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी को दिया है. ये बात तब सामने आई जब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने उत्तर प्रदेश के कई विभागों से इस होटल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानि एनओसी की मांग की.

हालांकि, पार्टी होटल खोलने की बात से इनकार कर रही है. अखिलेश यादव के करीबी और सपा से एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट कर लिखा है इंडस्ट्रियल लैंड है और वहां कोई होटल नहीं बल्कि विशिष्ट अतिथि गृह खोलने की योजना है.

Advertisement

आनंद भदौरिया के ट्वीट से साफ है कि होटल खोलने का प्रस्ताव अखिलेश यादव की तरफ से ही दिया गया है लेकिन इस होटल को खोलने के पीछे की मंशा क्या कुछ और है.

दरअसल, अखिलेश यादव करीबियों की मानें तो नाम भले ही होटल का दिया गया हो, लेकिन वह अपने रहने के लिए यहां घर बनवा रहे हैं.  इंडस्ट्रियल लैंड होने के चलते घर बनाने में समस्या है. यहां होटल या गेस्ट हाउस का निर्माण हो सकता है. माना जा रहा है कि इसी के चलते अखिलेश यादव ने अपने पुराने सरकारी घर 4 विक्रमादित्य मार्ग के पास अपनी जमीन पर ही घर बनाने के लिए यह रास्ता अपनाया है.

बहरहाल देकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को हमले का एक और मौका दे दिया है. अखिलेश अभी तक अपने पुराने सरकारी मकान में हुई तोड़फोड़ के आरोपों से उबर भी नहीं पाए हैं कि अब होटल का प्रस्ताव देकर अपने लिए एक और मुसीबत मोल ले ली है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement