scorecardresearch
 
Advertisement
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर: आपदा में अवसर! थोक मंडी में सस्ते होने के बावजूद खुदरा में फलों के दाम कई गुना बढ़े

कोरोना काल में फलों के दामों में भारी उछाल
  • 1/5

देश में कोरोना जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे महंगाई भी बेकाबू होती जा रही है. फलों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसकी वजह से सेब, अनार, कीवी, आम जैसे फल अब मरीजों की पहुंच से भी दूर होते जा रहे हैं. बीमारी में अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए फल खाने बेहद जरूरी हैं लेकिन फलों के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं. वहीं प्रशासन फलों की बढ़ी कीमतों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है. 

कोरोना काल में फलों के दामों में भारी उछाल
  • 2/5

यूपी के हमीरपुर जिले में इस समय फलों के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं. यहां सेब 200 रुपये किलो बिक रहा है तो अनार 100 रुपये किलो तक पहुंच गया है. संतरा 120 रुपये किलो है. वहीं 100 रुपये में चार मिलने वाला कीवी फल 70 रुपये का एक पीस बिक रहा है. अनानास के दाम अगर 100 रुपये किलो हैं तो आम 70 से 100 रुपये किलो बिक रहा है और केला 50 से 80 रुपये दर्जन मिल रहा है. 

कोरोना काल में फलों के दामों में भारी उछाल
  • 3/5

अंगूर का भी हाल बुरा है जिसका दाम 100 रुपये किलो पहुंच गया है. एक नारियल की कीमत 70 रुपये तक पहुंच गई है. हमीरपुर जिले में फल मंडी के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थोक मंडी में फलों की कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है पर फुटकर दुकानदार जमा खोरी कर के फलों को औने-पौने दामों में बेच रहे हैं. 

Advertisement
कोरोना काल में फलों के दामों में भारी उछाल
  • 4/5

राकेश कुमार का कहना है कि इस वक्त कोरोन काल में मरीजों के लिए फलों की ज्यादा मांग है. इसका फायदा उठाकर फुटकर फल बिक्रेता ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए ऊंची दरों में फल बेंच रहे है. 

कोरोना काल में फलों के दामों में भारी उछाल
  • 5/5

वहीं एक फुटकर फल बिक्रेता अनिल प्रजापति ने बताया कि इस वक्त कोरोन के साथ-साथ शादियों का सीजन भी है और शादियों में फलों की ज्यादा मांग रहती है. जिसकी वजह से फलों के दामों में तेजी आई है. आने वाले समय में भी दामों मे कटौती होने के असार कम ही दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement
Advertisement