करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. एक्ट्रेस की हर एक तस्वीर या फिर वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथों में सब्जियां दिखाई दे रही हैं. साथ ही वे बता रही हैं कि उन्हें इन सब्जियों से कितना प्यार है.
शेयर किया बूमरैंग वीडियो
एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा, '‘ये शनिवार का दिन कैसा रहा... कुछ ऐसा कर रही हूं जिसे मैं प्यार करती हूं! सभी सब्जियों को धोना और सूखाना”. तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है करिश्मा सब्जियों को धोने के बाद उन्हें घर की बालकनी में सूखाते हुए दिखाई दे रही हैं.
एक्ट्रेस को अपने इस पोस्ट पर काफी प्रतिक्रियां मिल रही है, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “घर से काम करते हुए करिश्मा कपूर”. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, “आपकी सब्जियों में आलू को देखकर बहुत अच्छा लगा”. एक यूजर ने कहा, “सब्जियों को तो माना पर क्या आप प्याज को भी धोती हैं”. करिश्मा कपूर के इस पोस्ट पर ढेरों कमेंटस आ रहे हैं. एक्ट्रेस की इस पोस्ट को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.
हाल ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो सोफे पर लेटकर फोन पर बात करती नजर आ रही थीं. उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने काफी पसंद किया था. साथ ही फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है जैसे अनाड़ी’, ‘राजा बाबू’, ‘सुहाग’, ‘कुली नं.1’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी सुपरहिट फिल्में इस लिस्ट में शामिल है.