scorecardresearch
 

₹10 में बेच रहा, कुछ गड़बड़ है... ‘फूड जिहाद’ के नाम पर मुस्लिम ठेले वाले से बदसलूकी, Video

सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम स्ट्रीट वेंडर से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ यूट्यूबर उस पर ‘फूड जिहाद’ का आरोप लगाते और आधार कार्ड दिखाने की मांग करते दिख रहे हैं. वेंडर ने फिर खोवा बन खाकर दिखाया.

Advertisement
X
मेदारम मेले में वेंडर से पूछताछ का वीडियो वायरल (Photo: Tejaswi News)
मेदारम मेले में वेंडर से पूछताछ का वीडियो वायरल (Photo: Tejaswi News)

सोशल मीडिया पर तेलंगाना के मुलुगु जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मुस्लिम ठेले वाले को कथित तौर पर कम कीमत में बन स्नैक बेचने को लेकर बदसलूकी की जा रही है. यह बदसलूकी एक तेलुगु यूट्यूब चैनल से जुड़े कुछ लोगों के द्वारा की गई. 

मुस्लिम स्ट्रीट वेंडर की पहचान शेख शैख्शा वली के रूप में हुई है. वह आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले का रहने वाला है. वह मुलुगु में प्रसिद्ध मेदारम जातरा में खोवा बन का स्टॉल लगया था. ये स्नैक मीठा होता है, वहां लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं. 

वीडियो में यूट्यूबर्स मुस्लिम स्ट्रीट वेंडर से उसका नाम और कहां से आया पूछते हैं. फिर पूछा जाता है कितने लोगों के साथ आए हो. सवालों की बौछार के बीच एक यूट्यूबर उसके बन को उठाकर वेंडर से एक्सपायरी डेट पूछता है. इतने में वेंडर ने जवाब दिया कि वह सामान लेकर बेचते हैं. 

यह भी पढ़ें: हैदराबाद: हाई-प्रोफाइल इलाके में 1.3 करोड़ की चोरी, पुलिस ने नेपाली गैंग का किया भंडाफोड़

इन सब के बीच एक ने कहा कि 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला लो और इसे उन्हें ही सौंप दो. पीछे से एक ने कहा कि अगर खोवा बन 10 रुपये में बेचा जा रहा है तो ज़रूर इसमें कुछ गड़बड़ होगा. 

Advertisement

इतना ही नहीं मुस्लिम स्ट्रीट वेंडर से आधार कार्ड दिखाने को भी कहा गया. वेंडर पर दबाव बनाया गया कि वह पहले बन को खाकर दिखाएं ताकि यह साबित हो सके कि यह किसे के लिए हानिकारक नहीं है. 

इन सब के बीच वेंडर ने बताया कि यह बन स्वादिष्ट और शुद्ध है. इसमें दूध, चीनी और बॉम्बे रवा जैसे चीजें इस्तेमाल किया गया है. 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तेलंगाना पुलिस से वेंडर को परेशान करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement