scorecardresearch
 

देश में लॉकडाउन, राज्यसभा के 37 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण टला

एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार और लॉकडाउन के कारण राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शपथ या सदस्यता की तत्काल आवश्यकता नहीं है.

Advertisement
X
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो-पीटीआई)
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (फाइल फोटो-पीटीआई)

  • राज्यसभा के 37 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण स्थगित
  • लॉकडाउन की अवधि खत्म होने तक इंतजार करने की सलाह

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. कोरोना वायरस के संकट को ध्यान में रखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, जिसके चलते अब राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के 37 नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण स्थगित कर दिया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

एडवाइजरी जारी करते हुए एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ या सदस्यता की तत्काल आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार और देश में व्याप्त स्थिति के चलते लॉकडाउन के कारण देशव्यापी यात्रा प्रतिबंधों के संदर्भ में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शपथ या सदस्यता की तत्काल आवश्यकता नहीं है.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

एडवाइजरी में कहा गया है कि इस महीने की 3 और 13 तारीख के बीच 17 राज्यों से राज्यसभा में 55 रिक्तियां आने वाली हैं, जिसमें 37 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. वहीं 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को लॉकडाउन अवधि खत्म होने तक शपथ की प्रतीक्षा करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस आम सर्दी-जुकाम से कितना अलग? ये होते हैं लक्षण

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था. नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लागू है.

Advertisement
Advertisement