scorecardresearch
 

पासपोर्ट के लिए मैरिड से अनमैरिड बनी टीवी एक्ट्रेस, मामला दर्ज

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है में काम कर चुकीं चारू असोपा के खिलाफ फर्जी तरीके से पासपोर्ट जारी कराने का मामला सामना आया है.

Advertisement
X
चारू असोपा
चारू असोपा

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है में काम कर चुकीं चारू असोपा के खिलाफ फर्जी तरीके से पासपोर्ट जारी कराने का मामला सामना आया है.

बीकानेर के सदर थाने में चारू के खिलाफ फर्जी तरीके से पासपोर्ट जारी कराने का केस दर्ज करवाया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि चारू आसोपा ने पासपोर्ट विभाग से अपना पासपोर्ट बनवाया जिसमें उसने अपने आपको अविवाहित बताया. जबकि चारू की शादी 29 फरवरी 2007 को सोमवीर पुजारी के साथ हुई थी.

उन्होंने बताया कि पासपोर्ट विभाग द्वारा सत्यापन करवाने पर चारू के विवाहित होने की जानकारी मिली. जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ सदर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है.

सूत्रों के अनुसार चारू वर्तमान में मुंबई में रहकर कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर रही हैं. पुलिस पासपोर्ट अधिनियम व धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement