scorecardresearch
 

2 मई, 2016: दिनभर की सभी बड़ी खबरें

देश और दुनिया में क्या कुछ खास, कहां लगी जंगल की आग और कैसे पाया गया आग पर काबू. पढ़ें 2 मई, 2016 की सभी खबरें.

Advertisement
X
आज तक की पड़ताल
आज तक की पड़ताल

11:36 PM IPL LIVE KKRvsRCB: यूसुफ पठान की आतिशी पारी, बंगलोर 5 विकेट से हारा

11:30 PM IPL LIVE KKRvsRCB: कोलकाता को 12 गेंद पर 17 रनों की जरूरत

11:05 PM तेलंगाना में लू का प्रकोप जारी, मृतकों की संख्या 178
तेलंगाना में भीषण गर्मी के बीच लू का प्रकोप जारी है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लू से अब तक 178 लोगों की मौत हो गई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पांच लोगों की मौत होने की सूचना मिली.

10:45 PM सलमान और ‘सुल्तान’ के डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत
मुजफ्फरनगर की एक अदालत में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्म ‘सुल्तान’ के डायरेक्टर अली अब्बास जाफर के खिलाफ एक शिकायत दायर की गई है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि जिले के मोरना इलाके में फिल्माई गए फिल्म के दृश्य में उस स्थान को हरियाणा के रेवाड़ी के तौर पर दिखाया गया है.

Advertisement

10:31 PM सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल और कांग्रेस महासचिवों की बैठक हुई
सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल और कांग्रेस महासचिवों की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 6 मई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया.

10:11 PM सीबीआई ने वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी से 10 घंटे तक की पूछताछ
सीबीआई ने 3,600 करोड़ रूपए के विवादास्पद अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलियों से कथित संपर्क रखने को लेकर वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी से आज करीब 10 घंटे पूछताछ की. इस दौरान उनसे सेवानिवृत्ति के बाद उनकी इटली यात्रा के लिए आए धन के स्रोत के बारे में भी पूछा गया.

10:01 PM सहारनपुर: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत
उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे थाना नानौता के अंतगर्त एक सड़क हादसे मे एक पत्रकार की मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि दिल्ली हाइवे पर एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार हरिचरण निवासी रादौर बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक पिकअप की टक्कर से पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई.

09:45 PM केरल: रेप के बाद छात्रा की हत्या मामले में 2 टीमें कर रही हैं जांच

Advertisement

 

09:36 PM पंजाब: नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला
पंजाब सरकार ने आज नौकरशाही में फेरबदल करते हुए नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया.

09:23 PM बंगलुरु छेड़छाड़ केस में हिरासत में एक शख्स, पीड़िता को करनी है पहचान
बंगलुरु छेड़छाड़ केस में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया किया है. पीड़िता को आरोपी की पहचान करनी है.

09:20 PM अंग्रेजी न्यूज चैनलों में इंडिया टुडे TV नंबर 1 ब्रांड
अंग्रेजी न्यूज चैनलों में इंडिया टुडे TV नंबर 1 ब्रांड बना.

09:16 PM हिंदी न्यूज चैनलों में 'आज तक' को नंबर 1 ब्रांड अवॉर्ड
हिंदी न्यूज चैनलों में 'आज तक' नंबर 1 ब्रांड बना.

09:10 PM मुझे उन्हें जो बताना था, बता दिया: पूर्व वायुसेना प्रमुख

 

08:50 PM ऑपरेशन वाटरगेट: बीड के सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मीकांत सस्पेंड
आज तक के ऑपरेशन वाटरगेट के बाद बीड के सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मीकांत को सस्पेंड कर दिया गया.

08:46 PM ऑपरेशन वाटरगेट: पानी की कालाबाजारी पर प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
आज तक की खबर के बाद महाराष्ट्र में पानी की कालाबाजारी पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

08:42 PM दिल्ली: CBI दफ्तर से बाहर निकले एसपी त्यागी, पहले दिन की पूछताछ पूरी

Advertisement

 

08:38 PM महाराष्ट्र: सरकारी टैंकर का प्लेट बदल देते हैं अधिकारी, 2 हजार में होता है सौदा
महाराष्ट्र में अधिकारी सरकारी टैंकरों का प्लेट बदल देते हैं और दो-दो हजार रुपये में टैंकरों का सौदा करते हैं.

08:33 PM महाराष्ट्र: बीड में खुलेआम हो रही है पानी की कालाबाजारी
आज तक के स्टिंग में खुलासा हुआ है कि बीड में पानी की कालाबाजारी हो रही है.

08:17 PM उत्तराखंड: आग बुझाने के दौरान सिपाही की मौत, परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल ने चमोली में आग बुझाने के दौरान सिपाही की मौत पर उसके परिवार के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

08:01 PM मलाला को नोबल मिलना गलत, उसने कुछ भी नहीं किया: श्रीश्री रवि शंकर

 

07:46 PM हरिद्वार: BHEL फैक्ट्री कैंपस के पास जंगल में लगी आग पर पाया गया काबू

 

07:43 PM उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले के जंगल में फिर लगी आग

 

07:35 PM KKR ने टॉस जीता, RCB के खिलाफ पहले फील्डिंग
KKR ने टॉस जीतकर RCB के खिलाफ पहले फील्डिंग का फैसला किया है.

Advertisement

07:25 PM उत्तराखंड: चमोली में आग बुझाते पुलिस के एक जवान की मौत
उत्तराखंड के चमोली के चाड़ा में आग बुझा रहे पुलिस के एक सिपाही को जंगल में गिर रहे पत्थरों से चोट लग गई. अस्पताल ले जाते वक्त जवान की मौत हो गई.

07:11 PM जम्मू-कश्मीर: राजौरी के नौशेरा फॉरेस्ट डिविजन में आग

 

07:06 PM बंगलुरु छेड़खानी केस में पीड़िता का बयान- मदद के लिए कोई नहीं आया

 

06:58 PM विजय माल्या का इस्तीफा अभी तक नहीं मिला: राज्य सभा सचिवालय

 

06:30 PM कोर्ट की अवमानना के लिए SC ने 3 बुजुर्ग भाई-बहनों को 5 दिन के लिए जेल भेजा
महाराष्ट्र के सोलापुर में किराए की दुकान चला रहे 70 साल के शंकर बालासाहेब कोकाटे, उनके 62 साल के छोटे भाई सतीश कोकाटे और 52 साल की छोटी बहन अलका मोहन राव मोरे को सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई तक जेल भेजा है.

06:13 PM हिमाचल: धरमपुर इलाके में भी लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

 

06:05 PM विजय माल्या ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा
विजय माल्या ने राज्य सभा के चेयरमैन को अपना इस्तीफा दे दिया है. इस बारे में माल्या ने एथिक्स कमेटी को भी सूचना दी.

Advertisement

06:02 PM सरकार प्रदूषण को लेकर संवेदनशील है: नितिन गडकरी
दिल्ली में डीजल कैब की पाबंदी पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार प्रदूषण को लेकर संवेदनशील है.

05:54 PM दिल्ली: CBI द्वारा जब्त सामान के रिलीज पर IAS राजेंद्र कुमार की याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने IAS राजेंद्र कुमार के सीबीआई छापे के दौरान जब्त किए गए सामानों को रिलीज करने का अनुरोध को खारिज कर दिया है.

05:40 PM छत्तीसगढ़: तिरुपति एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, जान-माल का नुकसान नहीं
छत्तीसगढ़ के बागबाहरा रेलवे स्टेशन के आउटर में तिरुपति एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई. ड्राइवर की सूझ-बूझ से आग पर तुरंत काबू पाया गया. रायपुर रेल मंडल के मुताबिक जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

05:30 PM कसौली में बोर्डिंग स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
कसौली में जंगल की आग बोर्डिंग स्कूल तक पहुंच गई, हालांकि छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

05:27 PM असम: दो दिन बाद CM तरुण गोगोई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

 

05:24 PM दिल्ली: कोर्ट का आदेश, सभी कर्मचारियों को 1 हफ्ते में वेतन दे MCD
दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD को आदेश दिया है कि सभी कर्मचारियों को एक हफ्ते के अंदर वेतन दे दिया जाए, हालांकि MCD ने फिर फंड की कमी का हवाला दिया है.

Advertisement

05:09 PM अगस्ता वेस्टलैंड मामला: एसपी त्यागी से कल भी जारी रहेगी CBI पूछताछ

 

04:52 PM फरीदाबाद में 5वीं मंजिल से गिरकर महिला पत्रकार की मौत
फरीदाबाद के सेक्टर 46 में पांचवीं मंजिल से गिरकर एक महिला पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

04:46 PM UN कोर्ट ने इटली के नौसैनिकों के पक्ष में दिया फैसला
इटली के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि UN की कोर्ट ने इटली के नौसैनिकों के पक्ष में फैसला दिया है. नौसैनिकों पर भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है.

04:34 PM दिल्ली: ED के मुख्यालय में लगी आग
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में आग लग गई.

04:24 PM मेरे ऊपर कागज नहीं, चप्पल फेंकी गई थी: नीतीश कुमार
जनता दरबार में हंगामा करने वाले शख्स पर नीतीश कुमार ने बताया कि उनके ऊपर कागज नहीं, चप्पल फेंकी गई थी.

04:09 PM दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

 

03:58 PM बंगलुरु में सरेआम लड़की से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात
बंगलुरु में एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई और वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई.

03:55 PM 170 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स बंद, निफ्टी भी 44 अंक लुढ़का

 

03:51 PM दिल्ली: UPSC अभ्यर्थियों का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन, प्रयासों की संख्या बढ़ाने की मांग

 

03:19 AM 150 C-SAT अभ्यर्थियों ने संसद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

03:13 PM गुड़गांव: खेडकी दौला इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग

 

03:05 PM गोपाल राय बोले-राजनीति से प्रेरित है डीजल टैक्सी ड्राइवरों का प्रदर्शन
दिल्ली में बैन के खिलाफ डीजल टैक्सी ड्राइवरों के प्रदर्शन पर परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ये राजनीति से प्रेरित है. सभी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना पड़ेगा.

02:56 PM दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण को लेकर NGT ने MCD अधिकारियों को किया तलब

02:52 PM हरियाणा: 8 इलाकों में अगले 2 घंटे में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे हरियाणा के हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, बावल और आसपास के क्षेत्रों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

02:42 PM जिया खान केस: सुनवाई पर स्टे बरकरार रखने से हाई कोर्ट का इनकार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के मामले में सुनवाई पर लगे स्टे को बढ़ाने से बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

02:34 PM दिल्ली: दिवंगत RSS नेता बलराज मधोक के घर संवेदना देने पहुंचे PM मोदी

 

02:25 PM कांग्रेस के हंगामे के बाद दोपहर 3 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
कांग्रेस सांसद लगातार राज्यसभा में हंगामा कर रहे हैं. टीएमसी के वॉकआउट के बाद सदन की कार्यवाही पांचवीं बार स्थगित हो गई है. राज्यसभा चेयरमैन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी है.

02:18 PM संसद में हो गुजरात पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन मामले पर चर्चा: गुलाम नवी आजाद
गुलाम नवी आजाद ने कहा कि गुजरात पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का मामला एक राष्ट्रीय मुद्दा है. इसकी कैग रिपोर्ट पर राज्यसभा में चर्चा होनी चाहिए.

02:08 PM हिमाचल: सोलन ट्रैक पर रोकी गई ट्रेनों की आवाजाही
हिमाचल प्रदेश में सोलन ट्रैक को आग से नुकसान पहुंचा है. इसलिए एहतिहातन ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है.

02:03 PM तमिलनाड़ु: ह्यूमन राइट्स की अनदेखी पर चीफ सेक्रेटरी और DGP को नोटिस जारी

 

01:58 PM हिमाचल प्रदेश: एनएच 22 तक पहुंची आग की लपटें

01:53 PM हिमाचल आग: UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक के दोनों किनारों को पहुंचा नुकसान
उत्तराखंड के बाद हिमाचल प्रदेश के जंगली इलाकों में लगी आग से धरमपुर सोलन में UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक के दोनों किनारों को नुकसान पहुंचा है.

01:43 PM कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

01:40 PM स्वास्थ्य और खाद्य मंत्रालय पर SC ने लगाया 10-10 हजार का जुर्माना
GM फूड का विरोध करने वाली एक्टिविस्ट वंदना शिवा ने चार साल पहले याचिका दाखिल कर कहा था कि भारत में GM फूड बनाने के लिए या आयात के लिए कोई रेगुलेटरी बाडी होनी चाहिए. चार साल तक कोर्ट में हलफनामा दाखिल ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य और खाद्य मंत्रालय पर जुर्माना लगाया है.

01:29 PM केंद्रीय मंत्री वैंकेया बोले- NEET मामले में अपना पक्ष रखेगी केंद्र सरकार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि NEET मामले में उनकी सरकार अपना पक्ष रखेगी, लेकिन ये कोर्ट का फैसला है. लिहाजा कोर्ट को ही तय करना है कि उसे आगे क्या करना है.

01:25 PM UP में CM उम्मीदवारी पर बोले राहुल गांधी- मुझे कुछ नहीं पता

01:22 PM पुलिस अधिकारियों के तबादले के खिलाफ AIADMk ने किया प्रदर्शन

01:16 PM गृह मंत्री ने कहा- उत्तराखंड आग हादसे में 4 मौतों की नहीं हुई पुष्टि

 

01:14 PM राहुल गांधी की मानहानि की याचिका पर 9 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

 

01:06 PM उमर अब्दुला बोले- 'विजन लेस' और 'डिरेक्शन लेस' है केंद्र सरकार

 

01:00 PM दिल्ली: बैन हटाने को लेकर डीजल टैक्सी ड्राइवरों का आश्रम चौक पर चक्काजाम

 

12:54 PM पटना: नीतीश के जनता दरबार में हंगामा, CM पर कागज फेंकने की कोशिश
पटना में सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में हंगामा हुआ. इस दौरान एक शख्स ने CM पर कागज फेंकने की कोशिश की. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

12:48 PM DND टोल प्लाजा पर जाम लगा रहे 15 डीजल टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ FIR दर्ज
दिल्ली-गुड़गांव रोड के डीएनडी टोल प्लाजा पर जाम लगा रहे 15 डीजल टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज तक 8 टैक्सियां जब्त कर ली हैं.

12:43 PM नियम 255 तोड़ने पर सदन से बाहर भेजे गए TMC सांसद सुखेंदु शेखर

12:36 PM बाबरी विध्वंस: BJP नेताओं के खिलाफ याचिका पर SC में जून के बाद होगी सुनवाई
अयोध्या में बाबरी विध्वंस मामले में BJP के सीनियर नेताओं के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जून तक रोक लगा दी है. जून के बाद इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होगी.

12:28 PM दिल्ली: बैन के खिलाफ डीजल टैक्सी ड्राइवरों का जंतर-मंतर में प्रदर्शन

 

12:17 PM कांग्रेस सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर 12:32 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में अगस्ता मामले को  लेकर कांग्रेस सांसदों ने वेल में आकर हंगामा किया. ऐसे में सदन की कार्यवाही दोपहर 12:32 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

12:13 PM IUC केस में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की TRAI की याचिका

 

12:06 PM मायावती बोलीं- अगस्ता मामले को लेकर सदन की कार्यवाही न रोकें सांसद
मायावती ने कहा है कि अगस्ता मामले रक्षा मंत्री पर्रिकर 4 मई को संसद में बयान देने वाले हैं. ऐसे में सांसदों को सदन की कार्यवाही नहीं रोकनी चाहिए.

11:57 AM उत्तराखंड: जंगल की आग के कारण हुई मौतों पर राष्ट्रपति ने जताया शोक
उत्तराखंड में जंगल की आग के कारण मारे गए लोगों की मौत पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शोक जताया.

11:52 AM उत्तराखंड: जंगल में आग के मामले में चार लोग गिरफ्तार
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि उत्तराखंड जंगल में आग के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

11:50 AM गुलाम नबी आजाद के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
BJP राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुलाम नबी आजाद के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दिया है. इतालवी मरीन मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इतालवी पीएम के बीच बात का दावा करने पर दिया गया है प्रस्ताव.

11:46 AM राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

11:45 AM अगस्ता डील के मुद्दे पर बुधवार को होगी बहस: नकवी

11:34 AM जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दी जानकारी जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन.

11:26 AM कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा 11:30 बजे तक स्थगित

11:11 AM अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मई को होगी सुनवाई
अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मई को सुनवाई होगी. उसके पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर 4 मई को संसद में इस मामले में बयान देंगे.

11:07 AM NEET को लेकर विरोध जारी, कई राज्यों ने CJI बेंच के सामने लगाई गुहार
NEET को लेकर राज्यों का विरोध जारी है. सोमवार को  कई राज्यों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बेंच के सामने गुहार लगाई है.

10:57 AM केरल में दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या
केरल में एक दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई है. आरोपियों का सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

10:53 AM दिल्ली: PM मोदी की अहम बैठक शुरू, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री मौजूद
दिल्ली में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू और गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं.

10:42 AM रेल पटरी टूटने से हापुड़ हादसा संभव: सूत्र

10:37 AM जावड़ेकर बोले- उत्तराखंड में आग बुझाने के लिए NDRF-IAF दिखा रही तेजी

10:21 AM दिल्ली-गुड़गांव रोड पर डीजल टैक्सी ड्राइवरों ने लगाया जाम

 

10:12 AM जयपुर: दूषित पानी से हुई मौत के मामले में हाई कोर्ट ने DGP को भेजा समन
जयपुर के जामदौली अनाथालय में बीते दिनों दूषित पानी से हुई 12 मौतों के मामले में हाई कोर्ट ने DGP को समन भेजा है. मामले में 4 मई को सुनवाई होगी.

10:07 AM राज्यसभा में कांग्रेस उठाएगी NEET का मुद्दा

10:04 AM अगस्ता केस: पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी
अगस्ता वेस्टलैंड केस में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी सीबीआई के दफ्तर पहुंचे हैं.

09:52 AM दिल्ली: धोखाधड़ी के आरोप में जनकपुरी इलाके का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

09:48 AM अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर हुआ भारतीय रुपया
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 8 पैसे कमजोर हो गया है. अमेरिका का एक डॉलर 66.41रुपये के बराबर हो गया है.

09:35 उत्तराखंड: 2270 हेक्टेयर इलाके तक फैली आग, 5 जिले प्रभावित

 

09:14 AM उत्तराखंड आग: धुएं की लेयर से IAF ऑपरेशन में हो रही देरी
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से इलाके में धुएं की लेयर जमा हो गई है. ऐसे में विजिबिलिटी कम हो जाने से आईएएफ को उड़ान भरने में मुश्किल आ रही है. आईएएफ फिलहाल मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है.

09:05 AM दिल्ली: कांग्रेस ने सुबह 10 बजे बुलाई संसदीय दल की बैठक
नई दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस ने संसदीय कमेटी की बैठक बुलाई है. ये बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी.

08:54 AM उत्तराखंड के बाद अब J-K में राजौरी के जंगलों में लगी आग, सामने आया वीडियो

 

08:31 AM अगस्ता वेस्टलैंड पर चर्चा के लिए TMC ने RS में दिया प्रस्ताव
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर चर्चा के लिए TMC ने राज्यसभा में  प्रस्ताव दिया है.

08:18 AM पश्चिम बंगाल: बीती रात हुए धमाके, 4 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव पूर्व हुई हिंसा में टीएमसी पंचायत प्रधान समेत चार लोगों की बम धमाके से उड़ाकर हत्या.

08:01 AM दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को ऑड-इवन पर है धन्यवाद कार्यक्रम
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को ऑड-इवन पर है धन्यवाद कार्यक्रम, केजरीवाल सरकार ने किया है आयोजन.

07:53 AM जैसलमेर: भारत-पाक सीमा पर 52.4 डिग्री पर पहुंचा तापमान

07:47 PM मोदी सरकार के खिलाफ 6 मई को संसद का घेराव करेगी कांग्रेस
6 मई को उत्तराखंड और सूखे के मुद्दे पर लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत मोदी सरकार के खिलाफ संसद का घेराव करेगी कांग्रेस.

07:33 AM आज राज्यसभा में रक्षा मंत्री के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दे सकती है कांग्रेस
संसद में अधूरी जानकारी देने के मुद्दे पर राज्यसभा में रक्षा मंत्री के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दे सकती है कांग्रेस. आज सुबह दस बजे कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक.

07:14 AM अगस्ता-वेस्टलैंड: पूर्व वायु सेना प्रमुख एस पी त्यागी से आज CBI करेगी पूछताछ

06:31 AM IPL9 : कलाई में चोट के कारण स्टीव स्मिथ आईपीएल से बाहर
कलाई में चोट के कारण पुणे के स्टीव स्मिथ आईपीएल से बाहर हुए. पीटरसन, डु प्लेसिस, मिशेल मार्श के बाद पुणे को लगा चौथा बड़ा झटका.

05:39 AM संजय सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आज सुल्तानपुर जाएंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल आज पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर जाएंगे. उनके साथ कुमार विश्वास भी होंगे.

04:59 AM IPL 9 : बंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज मैच

04:21 AM नोएडा: महामाया फ्लाइओवर के पास सड़क हादसे में बस चालाक घायल
नोएडा के महामाया फ्लाइओवर के पास सड़क हादसे में बस चालाक का हाथ कटा. गंभीर रूप से घायल. ट्रक से टकराई बस.

04:01 AM कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम की बैठक आज
संसद की रणनीतियों पर चर्चा के लिए सुबह 10:30 बजे पीएम मोदी की कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक.

03:15 AM दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन मामले में आज HC में सुनवाई
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान एमसीडी और दिल्ली सरकार दोनों इस मामले में हलफनामा दाखिल करेंगे.

02:33 AM मुंबई: मजदूरी के लिए लाए जा रहे 86 नाबालिगों को बचाया
होशंगाबाद रकसोल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन से जीआरपी, आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन स्टाफ के सहयोग से 86 नाबालिगों को उतारा. सभी  बच्चों को बिहार के अलग-अलग गांवों से मजदूरी करने मुंबई ले जाया जा रहा था. खंडवा जीआरपी इटारसी आरपीएफ और जीआरपी ने इटारसी पर  ट्रेन आते ही तलाशी कर बच्चों  को उतारा.

02:09 AM हापुड़ ट्रेन दुर्घटना में घायलों की संख्या 70
फैजाबाद एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरने 70 लोग घायल हुए हैं.

02:01 AM कांग्रेस के संसदीय पदाधिकारियों की सुबह 10 बजे बैठक

01:37 AM BCCI में लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बीसीसीआई में सुधारों के लिए लोढ़ा पैनल की सिफारिशों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई.

12:36 AM हापुड़ ट्रेन दुर्घटना: 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया, 29 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन
हापुड़ ट्रेन दुर्घटना के बाद 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 29 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है.

12:03 AM पुणे: 32 घंटे के बाद बोरवेल से निकाले गए बच्चे की मौत
पुणे में 32 घंटे के रेस्क्यू के बाद बोरवेल से निकाले गए बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.

12:02 AM तेलंगाना: गाड़ी पर हाई टेंशन तार गिरने से 8 की मौत, 16 घायल

 

Advertisement
Advertisement