11:55 PM किसानों के लिए अपना एक दिन का वेतन देगी MP की मंत्रिपरिषद
अन्नदाता को राहत देने के लिए मैंने और मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने अपने एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है:MP CM
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
11:30 PM डॉ. कलाम का स्मारक बनाने के बारे में पहले ही फैसला हो चुका है: केंद्र सरकार
Government has already decided to build a memorial for Dr.A.P.J Abdul Kalam at Rameswaram in Tamil Nadu, his birthplace:Govt
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
10:55 PM आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए चुनाव आयोग में याचिका
आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग में याचिका दायर की है.
10:36 PM अमेरिका और भारत के कहने पर आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं करेगा PAK: सरताज अजीज
पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज ने कहा है कि वह अमेरिका या भारत के कहने पर आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे. इसके लिए पाकिस्तान की अपनी पॉलिसी है.
10:33 PM भारत को UN सुरक्षा परिषद में नहीं मिलनी चाहिए स्थाई सीट: PAK
पाकिस्तान के एनएसए ने कहा है कि भारत को UN सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान भी उतनी ही क्षमता वाला देश है.
10:00 PM साऊथ अफ्रीका समिट के चलते दिल्ली में अफ्रीका एवेन्यू रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा
09:34 PM AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत
आचार संहिता के उल्लंघन पर बिहार के पूर्णिया में ओवैसी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए.
09:11 PM दिल्ली: प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कूड़ा फेंक रहे सफाईकर्मचारी हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कूड़ा फेंक रहे 9 सफाईकर्मचारियों को हिरासत में लिया है.
08:56 PM किसी भी सरकारी आवास को स्मारक नहीं बनाए जाने का नियम है: केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने कहा है कि किसी भी सरकारी आवास को स्मारक नहीं बनाए जाने का नियम है.
08:33 PM तमिलनाडु में 15 किलो सोने के साथ स्मगलर गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि ये सोना श्रीलंका से लाया गया था. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही एक कार भी सीज की गई है.
08:09 PM जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा मुठभेड़ में एक जवान शहीद
कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है
07:51 PM अपना वोट दीजिए, अपनी जाति देखकर वोट मत दीजिए: शत्रुघ्न सिन्हा
बिहार में बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता जाति देखकर वोट ने दे.
07:25 PM मोदी, गांधी दुनिया में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वालों की सूची में
विश्व आर्थिक मंच के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर में सबसे अधिक प्रशंसा पाने वाली दसवीं हस्ती बन गए हैं. इस मंच ने दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को सूची में पहले स्थान पर रखा है. महात्मा गांधी इस सूची में चौथे स्थान पर हैं.
07:09 PM राकांपा ने ठाकरे को बारामती आने का न्यौता दिया
वित्त मंत्री अरुण जेटली के बारामती दौरे के बाद शिवसेना द्वारा की गयी आलोचना की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपने पार्टी प्रमुख शरद यादव के गृह नगर आने का न्यौता दिया है. राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा, उद्धव ठाकरे हमेशा राकांपा प्रमुख शरद पवार के आलोचक रहे हैं.
07:00 PM ये शिक्षा और छात्रों का मुद्दा है: दिबाकर बनर्जी
दिबाकर बनर्जी, परेश कामदार समेत 12 लोगों ने एफटीआईआई छात्रों के समर्थन में राष्ट्रीय अवॉर्ड लौटाया. दिबाकर बनर्जी ने कहा कि ये शिक्षा और छात्रों का मुद्दा है.
06:32 PM FTII छात्रों के समर्थन में दिबाकर बनर्जी समेत 10 ने नेशनल अवॉर्ड लौटाया
दिबाकर बनर्जी, परेश कामदार समेत दस लोगों ने एफटीआईआई छात्रों के समर्थन में राष्ट्रीय अवॉर्ड लौटाया.
06:29 PM सारदा स्कैम में जेल में बंद कुनाल घोष की तबीयत खराब
सारदा स्कैम में जेल में बंद निलंबित टीएमसी एमपी कुनाल घोष की तबीयत खराब हो गई.
06:19 PM कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के जंगलात में आज सुरक्षाबलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर बुथु जंगल में शाम करीब पौने पांच बजे मुठभेड़ हुई. सेना और पुलिस ने वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद उनके विरुद्ध अभियान चलाया था.
06:11 PM दक्षिण, उत्तर कोरिया के बीच 8 साल बाद दोस्ताना मैच
दक्षिण कोरियाई संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उत्तर कोरिया के अपने समकक्षों के साथ बीते आठ साल के दौरान पहली बार हो रहे दोस्ताना फुटबॉल मैच में शामिल होने के लिए बुधवार को उत्तर कोरिया के लिए रवाना हुए.
06:09 PM किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार रहे नौसेना: नौसेना प्रमुख
भारतीय नौसेना प्रमुख आरके धवन ने बुधवार को कमांडरों से अपील की कि वे किसी भी समय किसी भी तरह के मुकाबले के लिए तैयार रहें. नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए धवन ने भारत की भौगोलिक स्थिति व सुरक्षा हालात पर जोर दिया.
05:56 PM बिहार चुनाव में 53.32 फीसदी वोटिंग
बिहार चुनाव में 53.32 फीसदी वोटिंग
05:52 PM सफाईकर्मियों को काम करने से कोई यूनियन न रोके: हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश जारी करके कहा कि सफाईकर्मियों को काम करने से कोई यूनियन न रोके.
05:34 PM नीतीश कुमार ने कहा- BJP का नाम भारतीय जुमला पार्टी कर देना चाहिए
नीतीश कुमार ने एक चुनावी सभा में कहा कि 15 लाख रुपये जमा कराने का वादा कर उसे जुमला करार देने वाली BJP का नाम भारतीय जुमला पार्टी कर देना चाहिए.
05:27 PM गिरफ्तार हिंदू सेना नेता को मेडिकल के लिए RML अस्पताल ले जाया गया
बीफ की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार हुए हिंदू सेना के नेता को पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए RML अस्पताल ले गई है.
05:18 PM तीसरे चरण में हम 40 से 42 सीटें जीतेंगे: रविशंकर प्रसाद
Support of people of Bihar in 50 constituencies has been truly extraordinary. We think we will win around 40-42 out of these 50: RS Prasad
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
05:13 PM नेशनल अवॉर्ड लौटाने का फैसला सही नहीं, छात्र फिर से सोच लें: गजेंद्र चौहान
Not a good decision, they should reconsider it :Gajendra Chauhan on Former #FTII students return national awards pic.twitter.com/Vci10KTGHC
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
05:10 PM मैं FTII के छात्रों से अपील करता हूं कि वो आकर बात करें: गजेंद्र चौहान
I again appeal to the FTII students to come and talk to me, we can resolve issues-Gajendra Chauhan pic.twitter.com/HoGPRyYNAw
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
04:53 PM विद्या भंडारी बनीं नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति
नेपाल में नया संविधान लागू होने के बाद हुए पहले राष्ट्रपति चुनाव में विद्या भंडारी निर्वाचित हुई हैं. नेपाल में राजशाही खत्म होने के बाद भंडारी दूसरी निर्वाचित राष्ट्रपति हैं जबकि नया संविधान लागू होने के बाद वो देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं.
04:39 PM बिहार चुनाव: तीसरे चरण में शाम चार बजे तक 49.55 फीसदी मतदान
49.55% polling recorded till 4 pm for 3rd phase of #BiharPolls
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
04:36 PM हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
हरियाणा सरकार की ओर से पंचायत चुनाव में नियम बदले जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले से पहले सभी पक्षों को लिखित में आखिरी दलील रखने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है.
04:27 PM 1984 सिख दंगा: जगदीश टाइटलर की भूमिका पर CBI से जवाब तलब
1984 Sikh riots case: Judge asks CBI to inform court about veracity of allegations of Jagdish Tytler influencing witnesses,next date Oct 30
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
04:23 PM चेन्नई: एसिड अटैक के दोषी को उम्रकैद की सजा
तमिलनाडु में एक कोर्ट ने एसिड अटैक के दोषी व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई है. उसने 2013 में चेन्नई में एक महिला पर तेजाब फेंका था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.
04:14 PM 8 नवंबर को पागल हो जाएंगे नरेंद्र मोदी: तेज प्रताप यादव
लाल प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी अभी हताशा में जी रहे हैं 8 नवंबर को वह पागल हो जाएंगे.
03:55 PM बीफ विवाद: गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को दी क्लीन चिट
दिल्ली में केरल भवन में बीफ परोसे जाने को लेकर उठे विवाद के बाद दिल्ली पुलिस पर आरोप लगे, जिन्हें गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया है. इस संबंध में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी.
03:38 PM दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी
PM Narendra Modi meets South African President Jacob Zuma #IAFS pic.twitter.com/eVEosu6m8l
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
03:31 PM केदारनाथ धाम में अभी-अभी शुरू हुई बर्फबारी
केदारनाथ धाम में अभी अभी शुरू हुई बर्फबारी. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी इसके रुकने के आसार नहीं.
03:25 PM नीतीश कुमार के हारने के सवाल पर शत्रुघ्न बोले- खामोश
नीतीश कुमार के हारने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- खामोश
03:18 PM बिहार में दो बजे तक 39.85 फीसदी वोटिंग
बिहार में दो बजे तक 39.85 फीसदी वोटिंग
03:16 PM यहां हमारे आसपास भी कोई नहीं है: तेजस्वी यादव
There is no fight. We will win with comfortable margin: Tejaswi Yadav #BiharPolls pic.twitter.com/P9YZo3Mbs9
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
03:01 PM FTII स्टूडेंट्स की हड़ताल खत्म
We are ending our strike but our protest will continue at various levels: Rakesh Shukla, FTII student. pic.twitter.com/ocVtZRos7F
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
02:55 PM केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने यातायात नियमों का किया उल्लंघन
केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने यातायात नियमों का किया उल्लंघन. अपने घर से मोटरसाइकिल से वोट देने निकले, लेकिन मंत्री जी ने हेलमेट नहीं लगाया था.
02:43 PM अमेरिकी सीनेट से साइबर सिक्योरिटी विधेयक पारित
अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक विधेयक पारित किया, जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र और सरकार के बीच बेहतर साइबर सुरक्षा सूचना साझेदारी को प्रोत्साहित करना है.
02:41 PM खरगोन में कर्फ्यू में साढ़े 7 घंटे की ढील
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों खरगोन जिले के शहरी इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में बुधवार को साढ़े सात घंटों के लिए ढील दी गई है. कर्फ्यू लगे छह दिन हो गए हैं.
02:33 PM भूकंपरोधी इमारतों के लिए क्या कर रही हैं सरकारें: HC
भूकंपरोधी इमारतों के लिए क्या कर रही हैं सरकारें: HC
02:17 PM केरल हाउस में रेड मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट सौंपी
केरल हाउस में रेड के मामले में दिल्ली पुलिस ने एमएचए को रिपोर्ट सौंपी.
02:12 PM गोमांस विवाद: हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता को हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस ने हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता को आज कथित तौर पर झूठी शिकायत देने के लिए हिरासत में ले लिया गया. उसने शिकायत दी थी कि केरल भवन की कैंटीन में गोमांस परोसा जा रहा है.
01:35 PM केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को दिया गया पूर्व राष्ट्रपति कलाम का घर
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति कलाम का दिल्ली स्थित घर सौंप दिया गया है. गौरतलब हो कि उन्होंने एपीजे कलाम पर एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि 'मुस्लिम होने के बावजूद कलाम देशभक्त थे.'
01:23 PM मुशर्रफ के बयान पर डोवाल का पलटवार, बोले- जैसे लोग होंगे वैसे हीरो
परवेज मुशर्रफ के उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि ओसामा और जवाहिरी उनके हीरो हैं, पर पलटवार करते हुए एनएसए अजीत डोवाल ने कहा कि जैसे हीरो होंगे, वैसे ही लोग होंगे.
01:19 PM हम नेट न्यूट्रैलिटी का समर्थन करते हैं: जकरबर्ग
हम नेट न्यूट्रैलिटी का समर्थन करते हैं: जकरबर्ग
01:11 PM सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बैन से इनकार
सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बैन से इनकार. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 31 अक्टूबर से 12 नंवबर तक प्रदूषण जागरूकता अभियान चलाया जाए.
01:01 PM शीना बोरा केस: 7 दिनों से इंद्राणी है डेंगू से पीडि़त
शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को पिछले 7 दिनों से हैं डेंगू. जेल प्रशासन ने कोर्ट को इस बाबत दी सूचना. अब अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को.
12:41 PM बिहार में 12 बजे तक 26.94 फीसदी वोटिंग
बिहार में 12 बजे तक 26.94 फीसदी वोटिंग
12:38 PM इंटरनेट गरीबी कम करने में मददगार: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है. उन्होंने कहा कि इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अब भी 4 बिलियन लोग इंटरनेट से दूर हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेट गरीबी कम करने में मददगार है.
12:34 PM आपके पास कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट न आए, उसके लिए हम कर रहे हैं प्रयास: जकरबर्ग
Q: How do we stop receiving candy crush requests?
Mark: We are doing it, we are finding a solution. pic.twitter.com/eli0yqBeJu
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
12:31 PM अब भी 4 बिलियन लोग इंटरनेट से दूर: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है. उन्होंने कहा कि इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अब भी 4 बिलियन लोग इंटरनेट से दूर हैं.
12:30 PM अभी भी कई की पहुंच से बाहर है नेट: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है. उन्होंने कहा कि इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि अभी भी दुनिया में कई लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं.
12:26 PM लोगों को जोड़ना हमारा लक्ष्य है: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है. उन्होंने कहा कि इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि लोगों को जोड़ना हमारा लक्ष्य है.
12:24 PM इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है. उन्होंने कहा कि इंडिया आकर मैं बहुत उत्साहित हूं.
12:21 PM फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर: जकरबर्ग
दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग. जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक के लिए भारत का मार्केट सबसे बेहतर है.
12:18 PM दिल्ली आईआईटी पहुंचे फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग
Facebook CEO Mark Zuckerberg at IIT Delhi, says "excited to be in India, the energy here is awesome" pic.twitter.com/l2lXq6lcmy
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
12:13 PM दिल्ली में फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग का Q&A सेशन शुरू
दिल्ली में फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग का Q&A सेशन शुरू
12:03 PM जकरबर्ग थोड़ी देर में दिल्ली आईआईटी में होंगे छात्रों से रूबरू
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग थोड़ी देर में दिल्ली आईआईटी टाउनहॉल में होंगे छात्रों से रूबरू
11:57 AM NGT ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को थमाया नोटिस
दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गंदगी को लेकर एनजीटी में लगाई गई थी अर्जी. इस मामले में दिल्ली सरकार के साथ साथ दिल्ली के सभी एमसीडी को नोटिस जारी. एनजीटी ने कहा शुक्रवार को सभी पेश हो. एनजीटी ने कहा कि दिल्ली सरकार और सिविक एजेसी मिलकर काम करें.
11:53 AM फिर आया भूकंप, पाकिस्तान में भूकंप के झटके
फिर आया भूकंप, पाकिस्तान में भूकंप के झटके
11:45 AM सुबह 11 बजे तक बिहार में 20 फीसदी हुई वोटिंग
सुबह 11 बजे तक बिहार में 20 फीसदी हुई वोटिंग
11:36 AM ओसामा, जवाहिरी हमारे हीरो थे: परवेज मुशर्रफ
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि हमने आतंकियों को ट्रेनिंग देकर कश्मीर भेजा. मुशर्रफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि ओसामा, जवाहिरी हमारे हीरो थे.
11:25 AM यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस 2015 में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस 2015 में हिस्सा लेने पेरिस जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी.
11:19 AM शंकराचार्य ने बताया साईं बाबा को मालेगांव का मुसलमान
एमपी के होशंगाबाद में आयोजित एक सभा में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने साईं बाबा को मालेगांव का मुसलमान बताते हुए ईसाई समुदाय पर निशाना साधा. उन्होंने लोगों को ईसाइयों से सतर्क रहने को कहा.
11:13 AM पीएम मोदी ने अफ्रीकी देशों के नेताओं से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी देशों के नेताओं से मुलाकात की. दिल्ली में आयोजित की जा रही है भारत-अफ्रीका शिखर वार्ता.
11:06 AM रविशंकर प्रसाद का दावा 8 नवंबर को 2 बजे नीतीश देंगे इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि 8 नवंबर को 2 बजे नीतीश कुमार राज भवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे.
Im sure on 8th Nov, at 2pm Nitish Kumar will go to Raj Bhawan and give in his resignation: RS Prasad #BiharPolls pic.twitter.com/s1d0KJ0XJd
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
11:02 AM बिहार चुनाव: 10 बजे तक 14.09 फीसदी वोटिंग
बिहार चुनाव के तीसरे चरण में10 बजे तक 14.09 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.
10:53 AM केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट.
Ravi Shankar Prasad casts his vote in Patna #BiharPolls pic.twitter.com/sNvLPI97ZP
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
10:51 AM जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जिम्बॉब्वे के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी.
PM Narendra Modi with President of the Republic of Zimbabwe #IAFS pic.twitter.com/36Ux173y1j
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
10:38 AM बिहार चुनाव की बाजी हम ही जीतेंगे: अरुण जेटली
We are in the position to sweep here: Arun Jaitley to ANI on #BiharPolls pic.twitter.com/fyU8vE4mwP
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
10:33 AM एयर इंडिया की फ्लाइट में ऑयल लीकेज
सूरत में एयर इंडिया की फ्लाइट में कल रात 8.30 बजे टेकऑफ़ करते वक्त हुआ ऑयल लीकेज. पायलट की सूझबूझ से दुर्घटना टली, सौ से अधिक यात्रियों की जान बची. विमान अब भी हवाई अड्डे पर है.
10:27 AM नीतीश कुमार ने डाला वोट
Bihar CM Nitish Kumar casts his vote in Patna #BiharPolls pic.twitter.com/NVODNkHOQ7
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
10:25 AM शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 156 अंक लुढ़का
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 156 अंक लुढ़का
10:20 AM गिरफ्तारी के बाद बाली थाने जाता हुआ छोटा राजन
10:17 AM दक्षिण चीन सागर में अमेरिका जारी रखेगा नौसैन्य अभियान: कार्टर
चीन की चेतावनी के बावजूद विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत के प्रवेश के बाद लगे भड़काऊ व्यवहार के आरोपों की परवाह न करते हुए अमेरिका के रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने कहा है कि वे क्षेत्र में अपने नौसैन्य अभियानों को जारी रखेंगे.
10:12 AM मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान सीमा पर कोई संघर्ष नहीं: सईद
संघर्ष विराम उल्लंघन के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच, मुफ्ती मोहम्मद सईद ने आज कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान सीमा पर कोई संघर्ष नहीं हुआ क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में स्पष्ट सुधार हुआ है.
10:00 AM वोटिंग के दौरान बिहार के एक बूथ में बंदर
Monkey creates hindrance in polling process in Bakhtiarpur (Bihar) as it bites&scares voters lined up to cast votes pic.twitter.com/SSACh5ZovG
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
09:52 AM बिहार चुनाव: सुबह 9 बजे तक 9.12 फीसदी मतदान हुआ
09:43 AM पीएम मोदी को कुर्सी पर बैठने का हक नहीं: लालू यादव
09:35 AM बिहार चुनाव: लालू यादव ने पटना में वोट डाला
RJD Chief Lalu Prasad Yadav casts his vote in Patna #BiharPolls pic.twitter.com/wYBwZ1jrVb
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
09:32 AM बिहार चुनाव: गवर्नर रामनाथ कोविन्द ने डाला वोट
बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविन्द ने अपनी पत्नी के साथ राज्यपाल आवास के पास दीघा विधान सभा के 305 नंबर बूथ पर मतदान दिया. इस मौके पर राजयपाल ने कहा सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए.
09:21 AM बिहार चुनाव: दिलावरपुर में गांव वालों ने की NOTA की अपील
बिहार के दिलावरपुर में गांव वालों ने की NOTA की अपील. बिजली नहीं आने पर जताया विरोध.
Residents of Dilawarpur,Bidupur decide to go fr 'NOTA' over nonfunctional transformer affecting power supply in area pic.twitter.com/CLpif2xwIG
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
09:09 AM नेपाल के नए राष्ट्रपति आज चुने जाएंगे
08:56 AM बिहार चुनाव: पहले 1 घंटे में 5.59 फीसदी मतदान हुआ
सारण 5.43 प्रतिशत, वैशाली 5.93 प्रतिशत, नालंदा 5.54 प्रतिशत, भोजपुर 5.50 फीसदी मतदान हुआ.
08:50 AM बीजेपी को तीसरे दौर में तीन चौथाई सीट मिलेगी: सुशील मोदी
सुशील मोदी बोले, 'बीजेपी को तीसरे दौर में तीन चौथाई सीट मिलेगी.
08:45 AM बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने पटना में वोट डाला
Lalu Yadav's son Tejaswi casts his vote in Patna #BiharPolls pic.twitter.com/xSb9okgMdv
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
08:42 AM बिहार: बख्तियारपुर में पोलिंग बूथ में बंदरों ने मचाया आतंक
बिहार के बख्तियारपुर में पोलिंग बूथ में बंदरों ने मचाया आतंक.
08:32 AM मुंबई: शिवसेना नेता अनिल चौहान को अज्ञात लोगों ने मारी गोली
Shiv Sena leader Anil Chavan shot at by two unidentified men in Mumbai, admitted to hospital. pic.twitter.com/XnclTApziI
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
08:25 AM बिहार चुनाव: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राजेंद्र नगर में वोट डाला
Senior BJP leader Sushil Modi casts his vote in Rajendra Nagar, Patna #BiharPolls pic.twitter.com/I3fP4Wz6aW
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
08:18 AM बिहार चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें दिखीं
Voting for 3rd phase of #BiharPolls underway, People wait in long queues outside a polling booth in Raghopur. pic.twitter.com/mdca2uT4l9
— ANI (@ANI_news) October 28, 2015
08:08 AM उच्च शिक्षण संस्थानों में नहीं मिलेगा आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण नहीं मिलेगा. ये फैसला आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका के संदर्भ में सुनाया गया.
08:03 AM पीएम मोदी ने बिहार की जनता से मतदान करने की अपील की
बिहार विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता से मतदान करने की अपील की है.
आज होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में भाग लेने वाले मतदाता भारी संख्या में मतदान करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2015
07:53 AM अलीगढ़ के परिवार का दावा ,उनकी बहन है पाकिस्तान से लौटी गीता
अलीगढ़ के एक परिवार ने दावा किया है कि पाकिस्तान से लौटी गीता उनकी बहन है.
07:40 AM बिहार: 7 बजे वोट देने पहुंचे पीके शाही ने किया इंतजार, देर से शुरू हुआ मतदान
आज बिहार विधान सभा चुनाव तीसरे चरण मतदान में पटना के बांकीपुर 182 विधान सभा के 125 नंबर बूथ पर बिहार सरकार के मंत्री पीके शाही सुबह सात बजे ही वोट देने पहुंच गए, लेकिन मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ.
07:02 AM बिहार चुनाव: तीसरे चरण में छह जिलों की 50 सीटों पर मतदान शुरू
06:38 AM बिहार चुनाव के तीसरे चरण में सारण, वैशाली, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिले में होगी वोटिंग
06:02 AM हम खाद्य पदार्थों विशेषकर दाल की बढ़ती कीमतों पर चिंतित हैं: जयंत सिन्हा
05:12 AM 7 बजे शुरू होगा बिहार चुनाव का तीसरा चरण, 50 सीटों पर होगी वोटिंग
04:05 AM बाल ठाकरे उनका हीरो है तो हाफिज सईद हमारा: परवेज मुशर्रफ
03:03 AM अगर महाराष्ट्र में अभी चुनाव होते हैं तो शिवसेना जीतेगी: संजय राउत, शिवसेना
02:02 AM मुंबई: अज्ञात बदमाशों ने शिवसेना नेता अनिल चव्हाण को मारी गोली
01:03 AM सहारनपुर में पुलिस कॉन्सटेबल ने गोली मारकर की व्यापारी की हत्या
12:15 AM बिहार चुनाव: तीसरे चरण में 50 सीटों पर मतदान आज
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को 50 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 1.46 करोड़ मतदाता 71 महिलाओं समेत 808 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.
12:10 AM अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की खबरों को नकारा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की खबरों को नकारा है. अनुष्का ने एक बयान जारी कर कहा, 'मेरी शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं अपने काम में व्यस्त और खुश हूं.'
12:00 AM केरल भवन में पुलिस के घुसने में कुछ गलत नहीं: केरल बीजेपी
केरल भाजपा का कहना है कि बीफ परोसने की शिकायत के आधार पर दिल्ली के केरल भवन में पुलिस के जाने में कुछ गलत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के गेस्ट हाउस को कोई राजनयिक छूट नहीं हासिल है. भाजपा ने पुलिस के केरल भवन में घुसने के खिलाफ प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार की छवि खराब करने की कोशिश बताया.